नानी ने कहा होगा, रामलाला के दर्शन कर आ चुनाव आ रहा है

उत्तराखंडनानी ने कहा होगा, रामलाला के दर्शन कर आ चुनाव आ रहा...

Date:


नानी ने कहा होगा, रामलाला के दर्शन कर आ चुनाव आ रहा है

  • रामलला के दर्शन करने को जा रहे केजरीवाल पर अशोक पंडित ने कसा तंज

नई दिल्ली। यूपी चुनाव नजदीक आते ही नेताओं में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। एक-दूसरे की कही बातों पर तंज कसने के साथ कहीं जाने-आने पर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं। अब अरविंद केजरीवाल ने रामलला के दर्शन करने के लिये अयोध्या जाने की घोषणा क्या कि के भाजपा ने उन पर सवाल खड़े कर दिये। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सीएम केजरीवाल को नौटंकीबाज बताते हुए कहा, दर्शन करने के लिये जरूर नानी ने कहा होगा।

Read also: बिहार में शौचालय की नवनिर्मित टंकी में गिरा बच्चा, बचाने में 4 की मौत

गौरतलब है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया पिछले महीने अयोध्या दौरे पर गये तो उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में आप की सरकार बनाने के लिये रामलला के सामने अर्जी पेश की है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 26 अक्टूबर को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इस घोषणा के बाद फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने केजरीवाल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल कानपुर में आयोजित चुनावी सभा में कह रहे हैं मेरी नानी ने कहा था, मेरा राम किसी की मस्जिद तोड़कर बने मंदिर में नहीं बस सकता। इस वीडियो के नीचे अशोक पंडित ने लिखा है जरूर इनकी नानी ने कहा होगा, चुनाव आ रहे हैं, रामलला के दर्शन करके आ। अशोक पंडित ने आगे लिखा है, यह बंदा अपने आप में ही एक बहुत बड़ी नौटंकी है।

Read also: अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे

वहीं यूपी भाजपा के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए तंज कसते हुए लिखा, ‘सुना है अब आप भी आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जी, चुनावी पर्यटन पर आपका भी स्वागत है। आपके फैजाबाद में नहीं, हमारे अयोध्या में. जय श्रीराम…’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related