शाहरुख भाजपा में जायें तो ड्रग्स भी चीनी बन जाये

फीचर्डशाहरुख भाजपा में जायें तो ड्रग्स भी चीनी बन जाये

Date:


शाहरुख भाजपा में जायें तो ड्रग्स भी चीनी बन जाये

  • मंत्री छगन भुजबल ने भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान यदि भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जायें तो बरामद ड्रग्स को भी चीनी मान लिया जायेगा। महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए एनसीबी को भी लपेटे में लिया।

Read also: आदिवासी चाहे जिस राज्य का हो, उसे दूसरे राज्य में भी आरक्षण मिले: भाजपा

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे की क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तारी होने के बाद से एनसीपी भाजपा पर हमलावर है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एनसीबी पर टारगेट फिक्स कर छापा मारने का आरोप लगाया था। एनसीबी के जोनल हेड समीर वानखेड़े को केंद्र सरकार की कठपुतली बताने वाले नवाब मलिक ने वानखेड़े को एक साल के भीतर नौकरी से हाथ धोने की धमकी भी दी थी।

अब एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने भाजपा पर तंज कसा हे। उनका कहना है कि बाॅलीवुड अभिनेता शाहरुख खान यदि बीजेपी में शामिल हो जायें तो ड्रग्स को चीनी मान लिया जायेगा। छगन भुजबल दरअसल यह इशारा कर रहे थे की भाजपा की शरण में जाने के बाद शाहरुख के बेटे आर्यन खान को राहत मिल जायेगी। भुजबल ने आगे कहा कि गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 3000 किलो हेरोइन बरामदगी की जांच करने की बजाये एनसीबी शाहरुख के पीछे पड़ी है।

Read also: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक- मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कवायद

वहीं भाजपा की ओर से एनसीपी द्वारा जबरन दबाव बनाये जाने का आरोप लगाया जा रहा है। पार्टी की ओर से कहा गया कि इस मामले में एनसीबी निष्पक्ष होकर कार्य कर रही है। भाजपा ने एनसीपी नेताओं पर अर्नगल बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related