- सीएम योगी ने कहा कोई देश की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता
लखनऊ। तालिबान से भले ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान आज परेशान हो लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्तिशाली बन गया है। आज कोई भी देश भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता। सीएम योगी ने कहा कि अगर तालिबानी भारत की ओर बढ़े तो हमारी हवाई सेना एक और एयर स्ट्राइक के लिए तैयार है।
Read also: सीएम योगी को जरनल डायर अवार्ड भेजेंगे रंधावा
भाजपा के सामाजिक संपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वक्त एक-एक व्यक्ति को जागृत करने का है। उन्होंने कहा कि हिंदू रक्षक महाराजा सुहेलदेव के नाम से मोहम्मद गौरी और आक्रांता गाजी के अनुयाई डरते हैं। वोट बैंक खो जाने के डर से ये नेता राष्ट्र रक्षक सुहेलदेव के स्मारक का अप्रत्यक्ष विरोध कर रहे हैं। सीएम योगी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसे राजनीतिक ब्लैकमेलरों की दुकानें बंद करनी होंगी जिनकी सोच अपने परिवार के विकास तक सीमित है। विपक्षी दलों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में क्या कदम उठाए।
Read also: लखीमपुर हिंसा पर त्वरित कार्रवाई करने वाले सीएम योगी की राकेश टिकैत ने की तारीफ
सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को प्रदेश विकास से कोई मतलब नहीं है। उनका ध्यान तो सिर्फ रामभक्तों पर गोली चलाने पर लगा रहता है। योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चला कर उनकी हत्या करने वाले क्या देश की जनता से माफी मांगने की हिम्मत जुटा पाएंगे। अदालत ने भी हमें ही सही माना और आज अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने अयोध्या में भव्य राममंदिर का शिलान्यास किया। यह कार्य केवल भाजपा सरकार में ही संभव है।

