ड्रग्स केस की जांच भटकाने के लिए बनाई गई मनगढ़ंत कहानी

फीचर्डड्रग्स केस की जांच भटकाने के लिए बनाई गई मनगढ़ंत कहानी

Date:


ड्रग्स केस की जांच भटकाने के लिए बनाई गई मनगढ़ंत कहानी

  • समीर वानखेडे ने एनसीबी को अपना स्टेटमेंट सौंपा, भ्रष्टाचार के आरोपों को निराधार बताया

मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे ने अपने ऊपर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। वानखेडे का कहना है कि क्रूज ड्रग्स केस में चल रही जांच को भटकाने के लिए ही मनगढ़ंत कहानी तैयार की गई है। क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद समीर वानखेड़े पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए हैं। क्रूज ड्रग्स केस में प्रमुख गवाी प्रभाकर सेल द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच एनसीबी की विजिलेंस टीम कर रही है।

Read also: नवाब मलिक का आरोप, वानखेड़े ने इंटरनेशनल ड्रग माफिया को नहीं पकड़ा

समीर वानखेडे ने आज एनसीबी की विजिलेंस टीम को अपना स्टेटमेंट सौंपा। बताया गया कि वानखेड़े ने क्रूज ड्रग्स केस और इससे जुड़ी हर बात की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को देने की बात कही है। वानखेडे का कहना है कि उन्होंने जो भी छापामारी और गिरफ्तारी की वह सब उनके वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी में था। 25 करोड़ रुपए के लेन-देन के आरोपों का सामना कर रहे समीर वानखेडे ने प्रभाकर सेल को झूठा बताया। वानखेड़े ने कहा कि प्रभाकर क्रूज ड्रग्स केस की जांच को भटकाने के लिए मनगढ़ंत कहानियां बना रहा है।एनसीबी की जांच टीम को प्रभाकर से पूछताछ करनी चाहिए। वानखेड़े ने यह भी कहा कि एनसीबी चाहे तो इसकी जांच किसी भी एजेंसी से करा सकती है।

Read also: मुझे टारगेट किया जा रहा हैः वानखेड़े

अपनी सफाई में वानखेड़े ने कहा कि कस्टम में रहते हुए उन्होंने 727 करोड से ज्यादा के सीजर को अंजाम दिया। एनआईए में कार्य करते हुए उन्होंने अंडरवर्ल्ड से जुड़े हुए बड़े-बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया। वानखेड़े ने कहा कि डीआरआई में रहते हुए उन्होंने 416.91 करोड़ का माल बरामद करने के साथ 192 करोड़ की ड्रग्स भी बरामद की हैं। बनखेड़े ने कहा की प्रभाकर सेल के पंचनामे पर साइन करने के दौरान बाकी पंच और अफसर भी मौजूद थे जो इस बात की गवाही देंगे कि प्रभाकर या किसी भी गवाह से सादे कागज पर साइन नहीं किया कराए गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related