Hybrid Fund Investors: हाइब्रिड फंड निवेशकों के लिए बेहतर, म्यूचुअल फंड में प्रदर्शन शानदार

न्यूज़Hybrid Fund Investors: हाइब्रिड फंड निवेशकों के लिए बेहतर, म्यूचुअल फंड में...

Date:

Hybrid Fund Investors: बाजार में तमाम उत्पाद ऐसे हैं, जो अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन सभी निवेशकों के लिए बेहतर नहीं होते। ऐसा इसलिए क्योंकि, निवेशक का वित्तीय लक्ष्य अलग होता है। ऐसे में सबके लिए बेहतर हाइब्रिड फंड होता है। जिसमें सभी लोग निवेश करना चाहते हैं। यह सस्ता होने पर कम मूल्य वाले परिसंपत्ति वर्ग में निवेश करने में सक्षम होता है। हाइब्रिड रणनीतियां बेहतर जोखिम समायोजित रिटर्न देती हैं। इससे निवेश को सुरक्षा मिलती है।

निवेशकों की क्षमता के आधार पर निवेश

पूरे बाजार चक्र के दौरान, धैर्यवान निवेशक के लिए, हाइब्रिड फंड निवेश का अनुभव उत्साहजनक है। यह अधिक परिसंपत्तियों का दृष्टिकोण अपनाते हैं। इस रणनीति से निवेशकों को अच्छा जोखिम समायोजित रिटर्न में मदद मिलती है। म्यूचुअल फंड में इस उत्पाद का प्रदर्शन बहुत अच्छा है। हाइब्रिड फंड पांच प्रमुख श्रेणियों में होते हैं। इनमें पहला है।

रूढ़िवादी
यह पोर्टफोलियो का 10-15 फीसदी इक्विटी में बाकी 75 -90 फीसदी डेट में निवेश करते हैं। यह कम जोखिम लेकिन इक्विटी से लाभ कमाने वालों के लिए है। इस कैटेगरी का एक साल में 9.74 फीसदी, तीन साल में 8.72 प्रतिशत और 5 साल में 7.16 फीसदी रिटर्न देता है।

आक्रामक
यह कम से कम 65 प्रतिशत और अधिकतम 80 प्रतिशत तक इक्विटी में निवेश करता है। 20-35 प्रतिशत बॉन्ड और अन्य सुनिश्चित आय वाले प्रतिभूतियों में निवेश करता है। यह अधिक जोखिम वालों के लिए ठीक है। इसके बेंचमार्क ने 2022 में 4.8 प्रतिशत और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने 11.7 प्रतिशत रिटर्न दिया था।

बैलेंस्ड एडवांटेज
यह फंड पोर्टफोलियो का 0-100 प्रतिशत इक्विटी में, इतना डेट में निवेश करता है। जब मार्च 2020 में कोरोना काल में सेंसेक्स में गिरावट आई, तो आईप्रू बैलेंस्ड एडवांटेज में इक्विटी निवेश बढ़ाकर 73.7 प्रतिशत हुआ था। जब बाजार 60,000 से अधिक के स्तर पर पहुंचा तो फंड ने शुद्ध इक्विटी को 30 प्रतिशत से कम किया। कैटेगरी का एक साल में 15.59, तीन साल में 13.79 प्रतिशत का रिटर्न मिला।

मल्टी-एसेट अलोकेशन
यह सदाबहार फंड है। इस श्रेणी में आईप्रू ने 2022 में 16.8 प्रतिशत और बेंचमार्क ने 5.8 प्रतिशत रिटर्न दिया। इस कैटेगरी ने एक वर्ष में 17.74 प्रतिशत तीन साल में 17.93 और पांच साल में 10.22 प्रतिशत रिटर्न दिया।

इक्विटी सेविंग
यह इक्विटी और संबंधित संसाधनों में 65 और डेट में 10 प्रतिशत निवेश करता है। यह उनके लिए है जो डेट से अधिक इक्विटी से रिटर्न कम करना चाहते हैं। एक साल में 11.32, तीन साल में 11.06 और पांच साल में 7.51 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related