Assam News: 15 August स्वतंत्रता दिवस पर विस्फोट की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है। असम पुलिस ने तिनसुकिया जिले (Assams Tinsukia) के डिगबोई में एक घर पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने घर के भीतर से 8 किलो विस्फोटक बरामद किया। पुलिस के अनुसार विस्फोटक असम के डिगबोई पुलिस( Digboi police) स्टेशन क्षेत्र के ऊपरी ममरानी सर्कल से मिला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन एएसपी विभाष दास की देखरेख में संचालित हुआ।
घर से बरामद 8 किलो विस्फोटक सामग्री
ऑपरेशन एएसपी विभाष दास की देखरेख में चला। स्वतंत्रता दिवस से पहले असम पुलिस को कामयाबी मिली है। असम पुलिस ने तिनसुकिया के डिगबोई क्षेत्र में एक घर पर छापेमारी कर वहां रखे 8 किलो विस्फोटक को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, विस्फोटक डिगबोई पुलिस स्टेशन क्षेत्र के ऊपरी ममरानी सर्कल से बरामद हुआ है। विस्फोटकों की बरामदगी के बाद पुलिस ने इलाके में सैनिटाइजेशन ड्रिल चलाया। तिनुसुकिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिभाष दास ने बताया कि जीतू बोरम नाम के व्यक्ति के घर से आठ किलो विस्फोटक बरामद हुआ है।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तिनुसुकिया की पुलिस टीम ने डिगबोई पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाया। तलाशी के दौरान, पुलिस ने घर के आंगन में छिपाकर रखा हुआ विस्फोटक बरामद हुआ है।
अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन एएसपी विभाष दास की देखरेख में चलाया गया है। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि विस्फोटक जीतू बोरा के घर के आंगन में प्रतिबंधित समूहों के सदस्यों द्वारा परिवार की जानकारी के बिना दबाकर रखा गया था।’
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
विस्फोटक की बरामदगी के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट की संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है। इससे पहले, अप्रैल महीने में असम पुलिस ने कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री ले जाने में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। असम के गोलपारा में एक यात्री बस से काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था। तिनसुकिया से बरामद विस्फोटक को स्वतंत्रता दिवस पर विस्फोट करने के लिए लाया गया था।

