लाइफस्टाइल डेस्क। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसमे बिना अपनी स्किन की परवा किए लोग रंगों के साथ खूब खलेते है। लेकिन कई लोगो को होली के रंगों से काफी ज्यादा दिक्कत हो जाती है। उन्हें बाद में एलर्जी से काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
इसीलिए आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप इस बच सकते है। ये उपाय बेहद काम आने वाले है।
तेल या घी

होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल या घी जरूर लगा ले, इससे आपकी त्वचा को रंगों से ज्यादा फर्क नहीं पढ़ेगा। आजकल के रंग मिलावट वाले होते है, जो की त्वचा पर असर करते है।
बेसन का घोल

होली खेलने के बाद रंग को उतरने के लिए बेसन का घोल लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको इन्फेक्शन नहीं होगा। आप चाहे तो तेल का घोल बनाकर भी शरीर पर मल सकते हैं।
दही

दही खाने के साथ – साथ आपकी त्वचा को होली के रंगो से बचाता है। इसीलिए होली खेलने के बाद दही ज़रूर लगाएं और इसे कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से अपने चेहरे और शरीर का मसाज करें। तब हल्के ठंडे पानी से नहा लें।
एलोवेरा

एलोवेरा का उपयोग ज़रूर करे , ये किसी भी एलर्जी से आपको आसानी से बचाता है। आप इसे ले और हल्के हाथों से अपने चेहरे पर मसाज करें। रंग निकल जाएगा और आपको एलर्जी भी नहीं होगी।
(Image/Pixabay)

