एलोवेरा से इस तरह हटाएं डैंड्रफ!

Cream Section Separator

अगर आपके सिर पर डैंड्रफ हो गया है, तो आप एलोवेरा को कई तरीकों से इस्तेमाल में ला सकते हैं।

Cream Section Separator

एलोवेरा को रोजाना बालों और स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ, खुजली और हेयर फॉल से छुटकारा मिल सकता है।

एलोवेरा और नींबू

इसके लिए आप 5-6 चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को उंगलियों की मदद से अपने स्कैल्प पर लगाएं। 1 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2-3 दिन कर सकते हैं।

एलोवेरा और बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा भी एलोवेरा की तरह एंटीफंगल का काम करता है। इसके लिए आप 4-5 चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं। थोड़ी देर बाद बालों को धो लें।

एलोवेरा और सेब का सिरका

इसके लिए आप 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप इस पेस्ट को हफ्ते में 1 बार लगा सकते हैं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। लगभग 1 घंटे बाद बालों को पानी से धो लें। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप हफ्ते में 2-3 दिन एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा आपके स्कैल्प और बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !