आंखे हमारे चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा हैं। जब चेहरे का मेकअप करते है तब आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी खास ध्यान देने की जरूरत होती हैं। इसलिए आंखों का सटीक मेकअप के लिए कुछ हम ऐसे टिप्स के बारे में बतायेगे जिससे आपकी आंखे आकर्षक और सुंदर दिखेंगी।

आईलैशेस को थोड़ा उभरा हुआ दिखाना
पहले दो अलग-अलग ब्रांड्स के मस्कारा ले फिर दोनों को एक दूसरे के बाद लगाएं। जब एक ब्रांड का मस्कारा लगाए तो उसे पहले लगाकर सूखने दें, फिर दूसरे ब्रांड का मस्कारा उसके ऊपर लगाएं। लेकिन ये ध्यान रखें कि दोनों मस्कारा का रंग एक सा हो|
नोट: अगर आपके पास केवल एक प्रकार का मस्कारा हैं तो आप ट्रांसलूसेंट पाउडर को पहले अपनी आई लैशेस पर लगा ले, ऐसा करने से आईलैशेस थोड़ी उभरी सी दिखेगी
आईब्रो की रूप-रेखा को तैयार करें
पहले पेंसिल से अपनी आईब्रो की रूप-रेखा को बनाएं, क्योकि ज्यादातर महिलाएं अपनी आईब्रो को लेकर कंफ्यूज रहती है. जब आईब्रो की रूप-रेखा बन जाये फिर ब्रश की सहायता से आईब्रो पाउडर से भरें।
आंखों को थोड़ा पॉपअप करें
इसका मतलब ये है की आंखों की आउटर लाइन पर व्हाइट आई पेंसिल लगाएं, इसे काफी सुन्दर लगाती है आंखे
मस्कारा लगते समाये के लिए कुछ टिप्स
आईलैश को लंबा दिखने के लिए सिर्फ मस्कारा लगाना ही काफी नहीं हैं। आप आईलैश कर्लर का इस्तेमाल मस्कारा लगाने से पहले कर सकती हैं। आईलैशस कर्लर को त्वचा पर नहीं लगाए सिर्फ आईलैश पर ही लगाना चाहिए.
आईलाइनर उपयोग किस तरीके से करे
सही आँखों का मेकअप करने के लिए दो तरह के आईलाइनर का उपयोग करना चाहिए। पहले को ऊपर की आई लैशेस पर लगये फिर दूसरे को नीचे की आईलैशेस पर लगाना चाहिए।
कुछ और एक्स्ट्रा टिप्स:
- आँखों को नया रूप देने के लिए आप आंखों के अंदुरूनी कोने में शिमरी शैंपेन रंग का इस्तेमाल करें कर सकते है
- अगर डार्क सर्किल है तो सबसे पहले फाउंडेशन लगाएं और कंसीलर की मदद से डार्क सर्कल्स और पफीनेस को छिपाएं।

