अमित शाह से बातचीत भी बेनतीजा, कल की बैठक रद्द, सरकार देगी नया प्रस्ताव

फीचर्डअमित शाह से बातचीत भी बेनतीजा, कल की बैठक रद्द, सरकार देगी...

Date:


अमित शाह से बातचीत भी बेनतीजा, कल की बैठक रद्द, सरकार देगी नया प्रस्ताव

नई दिल्ली: कृषि कानूनों को लेकर शुरू आंदोलन के बीच किसान संगठनों (Farmer Organization) और गृहमंत्री अमित शाह के बीच हुई बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित आईसीएमआर में आयोजित बैठक में सरकार ने किसानों को फिर से नया प्रस्ताव देनी की बात कही.”

कल की बैठक रद्द
बैठक के बाद बाहर निकले भारतीय किसान सभा के महासचिव हनन मुला ने कहा, “किसानों और सरकार के बीच कल कोई बैठक नहीं होगी। मंत्री ने कहा है कि कल किसान नेताओं को एक प्रस्ताव दिया जाएगा। किसान नेता सरकार के प्रस्ताव पर एक बैठक करेंगे।” उन्होंने कहा, “सरकार ने कानूनों को वापस लेने से इनकार कर दिया है। कल हम सिंघू सीमा (दिल्ली-हरियाणा सीमा) पर दोपहर 12 बजे एक बैठक करेंगे।”

किसानों ने किया भारत बंद का आह्वान
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार शाम को कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों से भेंट की. गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...