पैन कार्ड में नाम या पता हो गया है गलत, तो इस आसान तरीके से ठीक करे

टेक्नोलॉजीपैन कार्ड में नाम या पता हो गया है गलत, तो इस...

Date:


पैन कार्ड में नाम या पता हो गया है गलत, तो इस आसान तरीके से ठीक करे

टेक डेस्क। पैन कार्ड आजकल के टाइम में एक बहुत जरुरी दस्तावेजों में से एक है, इसमें सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। कई बार हम जब पैन कार्ड के लिए आवेदन करते है तो कुछ गलतियां कर जाते है,  हालांकि आप इन गलतियों को घर बैठे सुधार सकते हैं वो भी बिल्कुल आसान तरीके से | 

इस तरीके से सुधारें पैन कार्ड में हुई गलती

आप सबसे पहले NSDL की वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाएं

और फिर आखिरी ऑप्शन Changes or Correction in existing PAN Data / Reprint of PAN Card दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी और कैप्चा एंटर करके आवेदन करे 

जब ये हो जाएं तो आप अपना आधार या कोई भी दस्तावेज अपलोड करें 

जब आप दस्तावेज अपलोड कर देंगे तब आपसे भुगतान के लिए बोला जायेगा 

जब आप भुगतान कर देंगे तब आपको ट्रांजेक्शन नंबर मिलेगा, इसको कहीं सेव करके रख लें। फिर आपकी स्क्रीन के सामने एक फॉर्म आएगा, जिसमे आप वो जानकारी लिखेंगे जो आप सुधारना चाहते हैं | 

Read also: कोरोना से लड़ाई में आगे पैट कमिंस, पीएम केयर्स फंड में डोनेट किये 50 हजार यूएस डॉलर्स

थोड़े समय बाद आपके पास नया पैन कार्ड आ जाएगा, जिसमे आपकी सही जानकरी होगी | 

अगर आप सही जानकारी वाले पैन कार्ड की कॉपी मंगवाना चाहते है तो 106.90 रुपये की आपको पेमेंट करनी होगी |  यदि आप भुगतान नहीं करना चाहते तो आप डिजिटल कॉपी को अपने स्मार्टफोन पर सेव या डाउनलोड कर सकते है, आपको इसमें कोई  भुगतान नहीं करना पढ़ेगा | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related