कोरोना से लड़ाई में आगे पैट कमिंस, पीएम केयर्स फंड में डोनेट किये 50 हजार यूएस डॉलर्स

स्पोर्ट्सकोरोना से लड़ाई में आगे पैट कमिंस, पीएम केयर्स फंड में डोनेट...

Date:


कोरोना से लड़ाई में आगे पैट कमिंस, पीएम केयर्स फंड में डोनेट किये 50 हजार यूएस डॉलर्स

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी से बेकाबू हालात के बीच आईपीएल में भाग लेने आये ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिये मदद का हाथ बढ़ाते हुए पीएम केयर्स फंड में 50 हजार यूएस डॉलर्स की सहायता दी है।

पैट कमिंस ने इस डोनेशन के साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक संदेश भी शेयर किया है जिसमें वो भारत से मिलने वाले प्यार का जिक्र कर रहे हैं और कठिन परिस्थितियों में अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़कर डोनेट करने की अपील कर रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे पैट कमिंस की ओर से डोनेट की गई यह राशि भारतीय रुपयों में करीब 37 लाख रुपये की रकम है।

पैट कमिंस ने अपनी पोस्ट में लिखा,’भारत वो देश है जिससे मुझे पिछले कुछ सालों में काफी प्यार मिला है और यह मेरे दिल के काफी करीब हो गया है। यहां के लोग मेरे जीवन के सबसे प्यारे और दयालु लोगों में से हैं। ऐसे में यह जानना कि कई लोग इस समय काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और इस महामारी के संघर्ष कर रहे हैं मुझे काफी दुखी करता है। पिछले कुछ समय में इस बात कर काफी चर्चा भी देखने को मिली है कि क्या आईपीएल को जारी रखना सही होगा जब भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। मुझे बताया गया है कि भारत सरकार का मानना है कि आईपीएल के जरिये घरों में लॉकडाउन का सामना कर रहे लोगों को कुछ घंटे का मनोरंजन प्राप्त होता है वरना यह समय काटना मुश्किल हो जायेगा।’

उन्होंने आगे कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर हमें एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर खेलने का सुअवसर मिला है जो कि लाखों लोगों तक खुशियां पहुंचाने का माध्यम है। इसका उपयोग हम इन लोगों तक पहुंचने में भी कर सकते हैं। इसी बात का ध्यान रखते हुए मैंने पीएम केयर्स फंड में कुछ रकम दान किया है खासतौर से भारतीय अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर्स की पूर्ति के लिये। मैं अपने साथी खिलाड़ियों को भी इस कार्य के लिये प्रेरित करना चाहूंगा कि अगर कोई और खिलाड़ी जो कि भारत के प्यार से प्रभावित हुआ हो वो आगे बढ़कर इसमें अपना सहयोग दे। मैं इसकी शुरुआत 50 हजार डॉलर्स से कर रहा हूं।

पैट कमिंस ने कोरोना वायरस के चलते पैदा हुए हालात पर बात करते हुए कहा कि ऐसे समय में किसी के लिये भी असहाय की स्थिति पैदा हो सकती है। मुझे भी इस बात का एहसास थोड़ी देर से हुआ। पर मैं उम्मीद करता हूं कि इस प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों से की गई अपील कुछ फर्क ला सकती है। मैं जानता हूं कि मेरा डोनेशन बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन उम्मीद है कि कुछ फर्क ला सकेगा। आपको बता दें कि कमिंस के इस दान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से थैंक्यू पैट ट्रेंड करने लगा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related