नई दिल्ली: आशका गोरडिया टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. आशका गोराडिया टीवी पर कई फेमस शोज में नजर आ चुकी हैं, वे अपने हर किरदार से लोगों का दिल जीत लेती हैं, लेकिन अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि आशका गोराडिया अब पर्दे पर नजर नहीं आएंगी. जी हां, उनके फैंस अब उन्हें पर्दे पर देख नहीं पाएंगे. आशका गोराडिया ने अब एक्टिंग को अलविदा कह दिया है. आशका गोराडिया की एक्टिंग से दूर जाने की वजह भी कुछ खास है.
आशका गोराडिया कहती हैं कि वे अपने ड्रीम को पूरा करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि एक्टिंग का शौक उन्हें रहा है, लेकिन बिजनेस उनके खून में है. वे जब 16 साल की थीं तब वे मुंबई आईं उन्होंने एक्टिंग की, लेकिन जैसै-जैसे वे बड़ी हुई बिजनेस उनके खून में बस गया. आशका ने आगे कहा कि वे कुछ समय से इसी बारे में सोच रही थीं कि कैसे अब अपने सपने को पूरा किया जाए. अब समय आ गया है कि ड्रीम को पूरा करें. बता दें कि आशका इस समय कॉस्मेटिक्स का बिजनेस कर रही हैं. उन्होंने अपने बिजनेस की दो साल पहले ही नींव डाली थी.
आशका गोराडिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में की थी. आशका पहले कुसुम सीरियल में नजर आईं इस सीरियल ने उन्हें काफी पॉपुलर बना दिया. इसके बाद वे क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नजर आई थीं. उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया. वे एक के बाद एक लोकप्रिय शो में नजर आ चुकी हैं. वहीं इसी लाइन से उन्हें मेकअप में भविष्य दिखाई दिया.

