चाहती हैं नैचुरली काली घनी पलकें? तो अजमाएं ये टिप्स

रसोई Bytesचाहती हैं नैचुरली काली घनी पलकें? तो अजमाएं ये टिप्स

Date:


चाहती हैं नैचुरली काली घनी पलकें? तो अजमाएं ये टिप्स

आप चाहती हैं कि आपकी आंखों की पलके नैचुरल घनी दिखें तो हम आपको पलकों को घना करने के कुछ खास टिप्स के बारे में बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप नैचुरली घनी पलकें पा सकती है।

चाहती हैं नैचुरली काली घनी पलकें? तो अजमाएं ये टिप्स
Image by Anja????#helpinghands #solidarity#stays healthy???? from Pixabay 

रोजाना रात को सोने से पहले किसी भी तेल की कुछ बूंदों को पलकों पर लगाएं जैसे अरंडी का तेल, सरसों का तेल या नारियल का तेल। रोज़ाना पलकों पर तेल लगाने से आपकी पलके घनी दिखेंगी।

पेट्रोलियम जेली को पुराने मस्कारा ब्रश की मदद से हर रात अपनी पलकों पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से आपकी पलकें घनी और खूबसूरत दिखेंगी।

बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए विटामिन ई को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं।

ग्रीन टी ना सिर्फ बॉडी को डिटॉक्स करती बल्कि ये पलकों के बालों की ग्रोथ भी बढ़ाती है। पंद्रह मिनट के लिए कुछ हरी चाय की पत्तियों को पानी में भिगो दें और फिर इसे पकाएं। पानी ठंडा होने पर पानी को पलकों पर लगाएं और रात भर लगा छोड़ दें। 

शिया बटर पलकों को बढ़ाने में मदद करता है। बस आधा चम्मच शिया बटर लें और इसे अपनी उंगलियों के बीच रगड़ें। अब, इस पिघले हुए मक्खन को अपनी पलकों पर लगाएं और रात भर छोड़ दें। शिया बटर आपकी पलकों को घना और खूबसूरत बनाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related