‘होटल मिलन’ फेम ऐक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला

बॉलीवुड‘होटल मिलन’ फेम ऐक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला

Date:


‘होटल मिलन’ फेम ऐक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला

‘होटल मिलन’ फेम ऐक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला किया गया है। हैरानी वाली बात ये है कि उनके एक पुराने ही दोस्त ने उनपर यह हमला किया, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। हमलावर ने चाकू से 3 बार उनपर वार किया।

मुम्बई के अंधरी उपनगर में शादी का प्रस्ताव ठुकराने से खफा एक व्यक्ति ने अभिनेत्री पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब नौ बजे अंधेरी के वर्सोवा इलाके में हुई जब अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा एक कैफे से घर लौट रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार आरोपी योगेश महिपाल सिंह ने मालवी को रास्ते में रोका और उससे पूछा कि उसने उससे बात करना क्यों बंद कर दिया है।

इस बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जिसके बाद आरोपी ने अभिनेत्री के पेट और दोनों हाथ पर चाकू से वार किया और फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने कहा, ‘‘ हमने भादंवि की धारा 307 सहित विभिन्न धाराओं के तहत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।’’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related