‘मन्नत’ बेचने के सवाल पर शाहरुख़ ने दिया यह जवाब

बॉलीवुड‘मन्नत’ बेचने के सवाल पर शाहरुख़ ने दिया यह जवाब

Date:


‘मन्नत’ बेचने के सवाल पर शाहरुख़ ने दिया यह जवाब

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने हाल ही में ट्विटर पर अपने फैंस के लाइव सेशन ‘आस्क एसआरके’ रखा। इस बीच अभिनेता के लाखों-कोरोड़ो फैंस ने मौके का फायदा उठाकर ट्विटर पर अभिनेता की फिल्मों से लेकर गौरी खान के बर्थडे पर गिफ्ट देने तक कई कई सवाल पूछे। हालांकि शाहरुख खान ने अपने अभी फैंस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। इसी बीच एक यूजर ने अभिनेता से उनके आलीशान बंगले ‘मन्नत’ को बेचने के बारे में पूछा।

शाहरुख खान के सवाल करते हुए यूजर ने लिखा, ‘भाई मन्नत बेचने वाले हो क्या?’ इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा, ‘भाई मन्नत बिकती नहीं सर झुका कर मांगी जाती है….याद रखोगे तो लाइफ में कुछ पा सकोगे।’ अभिनेता के जवाब को पढ़ने के बाद ट्विटर पर फैंस शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस बीच दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शादी के 29 साल पूरे होने पर गौरी खान मैम को क्या गिफ्ट दिया?’ शाहरुख खान ने रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘मैं अपने जीवन के सबसे बड़े गिफ्ट को क्या गिफ्ट दे सकता हूं?’ Also Read – Flashback: गौरी खान को बेगम बनाने के लिए शाहरुख खान ने 29 साल पहले तीन बार की थी शादी !!

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान जल्द सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ में जॉन अब्राहम के साथ अहम किरदार में नजर आएंगे। वहीं अभिनेता के पास मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की सोशल कॉमेडी फिल्म भी है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने हाल ही में साउथ के मशहूर डायरेक्टर अत्ली कुमार की फिल्म साइन की है। इस फिल्म में शाहरुख बाप-बेटे की दोहरी भूमिका निभाते दिखाई देंगे। हालांकि शाहरुख खान ने अपनी तक किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...