लाइफस्टाइल डेस्क। Homemade Ice Cream Recipe – मौसम कोई भी हो आइसक्रीम खाने का मजा खूब आता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन वजन बढ़ने की समस्या पैदा करता है। साथ ही बाजार से खरीदी हुई आइसक्रीम नुकसान देती है। ऐसे में क्यों न आप घर पर ही आइसक्रीम तैयार कर ले। सिर्फ 10 मिनट में ये आइसक्रीम तैयार हो जाएगी।
आइसक्रीम के लिए समाग्री
200 ग्राम क्रीम, 200 ग्राम दूध, आधा कप चीनी, 2 चम्मच ड्राई फ्रूट्स, 1 चम्मच वनीला एसेंस और 1 कटोरा बर्फ
आइसक्रीम रेसिपी (Homemade Ice Cream Recipe)
पहले गैस पर पैन रखें और 200 ग्राम क्रीम, 200 ग्राम-दूध डालकर पका लें। फिर दूध में उबाल आने लगे तो आधा कप चीनी डालकर चलाएं। फिर 2 चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और एक चम्मच वनीला एसेंस डालकर दूध गाढ़ा होने दे।
अब बर्फ को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस ले। इसके बाद बाउल में दूध डालकर पीसा हुआ बर्फ डालकर इसे 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे। लीजिए आइसक्रीम बनकर तैयार है।
(Image/Pixabay)

