लाइफस्टाइल डेस्क। मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरुरी है, तनाव और चिंता जैसी समस्याएं काफी नुकसानदायक होती है। मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को नजरअंदाज करना काफी घातक हो सकता है। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हम आपको कुछ ऐसी चीजे बातएंगे, जिनका सेवन मानसिक स्वास्थ्य को लाभ देता है।
साबुत अनाज

साबुत अनाज कई तरह से लाभदायक माना जाता है, इसका सेवन मस्तिष्क को ट्रिप्टोफैन अवशोषित करने में मदद करता है। साथ ही ये चिंता को कम करने में भी मदद करता है।
पालक

पालक मस्तिष्क को पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड देता है। जिन लोगो को नींद की दिक्कत होती है उन्हें इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, ये डेमेंशिया के खतरे को भी कम करने में मदद करता है।
सूखा मेवा

सूखा मेवा मानसिक सेहत को काफी लाभ देता है, ये अवसाद से लड़ने में मदद करता है। साथ ही मस्तिष्क को ऑक्सीजन प्रदान करता है। इसके अलावा, डोपामाइन और अन्य न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन करने में सहायक होता है।
(Image/Pixabay)

