लाइफस्टाइल डेस्क। Holi 2022 Skin Care – होली के त्योहार में लाल, पीले, नीले, गुलाबी रगों से खेलने में काफी मजा आता है, लेकिन कभी – कभी ये रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा देते है। इसीलिए जरुरी है की होली खेलने के साथ आप त्वचा का भी ख्याल रखे, अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो रैशेज के साथ ही आपको कई त्वचा से जुड़ी दिक्कते होने लगेगी। चलिए फिर , बिन देर किए जानते है कुछ ऐसे टिप्स जिससे आप होली के रंग को छुड़ा सकते है।
Read also: Holi Special 2022: होली में बॉलिवुड सितारों पर चढ़ता है यादों का रंग
टमाटर

टमाटर चेहरे के साथ हाथ-पैरों में लगे रंगों को निकल सकता है, आपको बस टमाटर को हल्के हाथों से स्किन पर रगड़ें। लेकिन इस बात का ध्यान रहे की आप टमाटर को तेजी से न रगड़ें, वरन नुकसान हो सकता है।
नारियल तेल

होली के रंगों के इस्तेमाल से खुजली की समस्या हो जाती है, अगर आपको भी इसी तरह की समस्या हो जाती है तो नारियल तेल का इस्तेमाल जरूर करे। इसके इस्तेमाल से काफी रहत मिलेगी।
मलाई

होली के रंगों से कभी – कभी स्किन बहुत ज्यादा ड्राय हो जाती है, जो की काफी दिक्कत करती है। ऐसे में आप मलाई में नींबू मिलाकर लगा सकते है, इसको लगाने से ड्रायनेस और जलन की समस्या दूर हो सकती है।
Read also: सर्दी में स्किन की समस्याओं को करे दूर, इस तरह करे शहद का इस्तेमाल
शहद

शहद रूखेपन से आपको बचा सकती है, बस दही में शहद और हल्दी मिलाकर लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से धो ले। यकीन मानिए, आपकी स्किन मुलायम हो जाएगी।

