Uttarakhand News: पहाड़ में ऐसी मिली हार कि इस्तीफा का चलने लगा दौर,हाईकमान को भेजा पत्र

विधानसभा चुनावUttarakhand News: पहाड़ में ऐसी मिली हार कि इस्तीफा का चलने लगा...

Date:


Uttarakhand News: पहाड़ में ऐसी मिली हार कि इस्तीफा का चलने लगा दौर,हाईकमान को भेजा पत्र

देहरादून। कहां तो उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव ( Uttarakhand Election News) में सरकार बनाने के सपने देखे जा रहे थे। कहां अब जनता से मिली हार ने ऐसी किरकिरी ​करवाई कि पार्टी के दिग्गज नेताओं ने खुद को अपने घर में बंद कर लिया है। सूत्रों की मानें तो इन दिग्गज नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया है। वहां से हरी झंडी का इंतजार है। हालांकि अभी तक किसी भी दिग्गज कांग्रेसी का इस्तीफा पार्टी नेतृत्व ने स्वीकार नहीं किया है। वहीं प्रदेश की सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह ने आगे बढकर हार की जिम्मेदारी ली है और अपना इस्तीफा दे दिया है। दीपिका ने सह प्रभारी के साथ ही राष्ट्रीय सचिव पद से त्यागपत्र ​दिया। उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्वीट से भी दी है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश भी इस्तीफा देने की पेशकश कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वो हाईकमान के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

Read also: Uttarakhand Results: भाजपा का ये दिग्गज नेता बन सकते हैं उत्तराखंड के नए सीएम

हाईकमान के कहने पर वे बेहिचक अपना इस्‍तीफा दे देंगे। इस विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में कांग्रेस को कई मोर्चों पर मार खानी पड़ी है। पार्टी को ऐसी हार मिली है कि खुद प्रत्याशियों को भी इसकी उम्मीद नहीं थी। बहुमत से काफी पीछे औंधे मुंह गिरी कांग्रेस को मात्र 19 सीटों पर सिमटना पड़ा। इतना ही नहीं कांग्रेस के दिग्गज भी चुनाव हारे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने खुद स्वीकार किया है कि वे प्रदेश संगठन के मुखिया होने के नाते चुनावी रणनीति में फेल हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...