लाइफस्टाइल डेस्क। Caramel Chocolate Ice Cream Recipe – आइसक्रीम गर्मियों को ओर भी ज्यादा मजेदार बना देती है, लेकिन अगर घर पर ही आइसक्रीम तैयार की जाए तो बेहद मजा आता है। ऐसे में आज हम आपके लिए ‘कैरेमल चॉकलेट आइसक्रीम’ की रेसिपी लाए है, इसे बनाना काफी आसान है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
Read also: दिल की सेहत का रखें ख़्याल, लाइफस्टाइल में करे ये बदलाव!!
‘कैरेमल चॉकलेट आइसक्रीम’ सामग्री –
300 ग्राम फ्रोजन केला, 30 ग्राम खजूर बीच निकले हुए ( इसे गर्म पानी में 10 मिनट भिगोकर रखें), 25 ग्राम कोको पाउडर, 40 ग्राम पिसे हुए बादाम या अखरोट, 40 ग्राम मिक्स्ड नट्स कटे हुए।
Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं ‘टमाटर की चाट’, स्वाद है जबरदस्त!!
‘कैरेमल चॉकलेट आइसक्रीम’ विधि (Caramel Chocolate Ice Cream Recipe) –
मिक्सी में केला, खजूर, कोको पाउडर और पिसे हुए बादाम डालकर ब्लेंड कर ले। इस मिक्सचर को निकल ले और मिक्स्ड नट्स मिलाएं, अब अच्छी तरह चलाकर रात भर के लिए फ्रिज में रखें। अब अगले दिन ग्लास बोल में इसे निकले और ऊपर से पिघली हुई चॉकलेट सीरप डालें। आप चाहे तो नट्स डालकर गार्निश कर सकते है।

