- सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, भाजपा की सत्ता की भूख नशे की लत जैसी
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ठुकराये गये प्रेमी की तरह व्यवहार कर रही है। भाजपा के लिये सत्ता की भूख नशे की लत जैसी है जिसे वह छोड़ने को तैयार नहीं हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कहना है कि हिंदुत्व को नव हिंदुत्ववादियों और सत्ता पाने के लिये हिंदुत्व की विचारधारा का इस्तेमाल करने वालों से से खतरा है, बाहर वालों से नहीं। ये लोग बांटो और राज करो की नीति अपनायेंगे।
Read also: सीएम उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने का बयान देने के मामले में नारायण राणे की मुसीबत बढ़ी
वार्षिक दशहरा रैली में शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि हम आपकी पालकी नहीं ढोएंगे। भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सीएम ठाकरे ने कहा कि आप हमें भ्रष्ट कह रहे हैं? केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर हमारी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे परिवारों को निशाना बना रहे हैं। ऐसा करना मर्दानगी नहीं, अमानवीय है। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि अगर आपको मुकाबला करना है तो सीधे करो। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, मैं कोई फकीर नहीं हूं जो झोला उठाकर चल दूंगा।
Read also: शिवसेना नेता का दावा, ठाकरे के साथ समझौता करने को बेताब भाजपा
सेलीब्रिटी को पकड़ कर ढोल बजाती है एनसीबी
हाल ही में एनसीबी की कार्रवाई पर नाराज होते हुए सीएम ठाकरे ने कहा कि ऐसा बताया जा रहा है कि पूरी दुनिया में सिर्फ महाराष्ट्र में ही गांजा-चरस का कारोबार चली रहा है। हमारी पुलिस ने 150 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद किये। आप चिमटी भर गांजा सूंघने वाले को माफिया बताते हो। उन्होंने एनसीबी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप किसी सेलिब्रिटी को पकड़ कर ढोल बजाते हो फोटो खिंचवाते हो। मंुद्रा बंदरगाह पर करोड़ों का ड्रग्स मिला, वह महराष्ट्र नहीं गुजरात है।

