सोनिया बोलीं, मैं ही हूं पार्टी की फुलटाईम प्रेसिडेंट

फीचर्डसोनिया बोलीं, मैं ही हूं पार्टी की फुलटाईम प्रेसिडेंट

Date:


सोनिया बोलीं, मैं ही हूं पार्टी की फुलटाईम प्रेसिडेंट

  • कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने मीडिया के जरिये बात न करने को चेताया

नई दिल्ली। कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद के बीच आज सोनिया गांधी ने साफ तौर पर ऐलान किया कि वह ही पार्टी की फुलटाइम प्रेजीडेंट हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर मीडिया में बयान जारी करने वाले नेताओं को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा की मीडिया के जरिये बात न की जाये।

Read also: विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में घट रही सोनिया गांधी की लोकप्रियता

आज दिल्ली में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने अपने तीखे तेवरों से पार्टी नेताओं को चैंका दिया। उन्होंने खुद को पार्टी की फुल टाइम प्रेसिडेंट बता कर कांग्रेस के जी-23 नेताओं को साफ संदेश दे दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद जैसे जी-23 में शामिल नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी मेें बड़ा बदलाव करने और पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष की आवश्यकता बताई थी। इन नेताओं को सोनिया गांधी ने मीडिया के जरिये बात न करने की नसीहत दी है।

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस को फिर से खड़ा करने के लिये एकता, अनुशासन बनाये रखने के साथ पार्टी हितों को सबसे ऊपर रखना और खुद को काबू में रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना जाहिर करती है कि भाजपा किसान आंदोलन को किस रूप में देख रही है। देश की संपति बेचने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र का एक ही एजेंडा है, ‘सब कुछ बेच दो’। जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर चिंता जताते हुए सोनिया गांधी ने इनकी निंदा की।

Read also: प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने पर अंतिम फैसला करेंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस में उठ रहे विरोध का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि यदि हम एकजुट होकर पार्टी हित में सोचते हैं तो हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। वहीं बैठक के दौरान कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने सफाई देते हुए कहा कि सोनिया जी के नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठाया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related