दलित परिवार को 50 लाख और सरकारी नौकरी दें पंजाब के सीएमः मायावती

उत्तर प्रदेशदलित परिवार को 50 लाख और सरकारी नौकरी दें पंजाब के सीएमः...

Date:


दलित परिवार को 50 लाख और सरकारी नौकरी दें पंजाब के सीएमः मायावती

  • बसपा सुप्रीमो के दांव ने पंजाब के सीएम चन्नी को मुश्किल में डाला
  • छत्तीसगढ़ में कार से कुचले लोगो को उचित मुआवजा देने की भी मांग

लखनऊ। दिल्ली सिंघु बाॅर्डर पर पंजाब के एक दलित युवक की नृशंस हत्या अति-दुखद है। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में जान गंवाने वालों की मदद करने वाले पंजाब के सीएम को इस दलित व्यक्ति के परिवार को भी 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिये। बसपा प्रमुख मायावती ने छत्तीसगढ़ मे कार से कुचल कर जान गंवाने वाले और घायलों को उचित मुआवजा देने और मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

सिंघु बाॅर्डर पर पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव निवासी लखबीर सिंह की बायां हाथ कटी लाश बैरिकेड से बंधी मिली थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निहंग जमीन पर पड़े लखबीर सिंह के पास खड़े होकर कह रहे हैं कि उसको गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए सजा दी गई है। इस मामले में एक आरोपी सरबजीत सिंह ने सरेंडर कर दिया था।

Read also: राजस्थान में दलित की हत्या चुप क्यों है कांग्रेसः मायावती

वहीं छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 7 दुर्गा पंडालों की मूर्तियों को विसर्जन के लिए नदी तट पर ले जा रहे श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार कार कुचलते हुए भाग निकली। इस दुर्घटना में गौरव अग्रवाल नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। विसर्जन यात्रा में बैंड बजा रहे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे में 26 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने अपनेे ट्वीट में सिंघु बाॅर्डर पर की गयी दलित व्यक्ति की हत्या मामले में गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से लखीमपुर हिंसा में जान गंवाने वालों को परिवारों को दिये गये मुआवजे की भांति इस दलित व्यक्ति के परिवार को भी 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर चन्नी सरकार को मुश्किल में डाल दिया है।
गौरतलब है कि सिंघु बाॅर्डर पर पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव निवासी लखबीर सिंह की हत्या का कारण पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के लिए सजा दिया जाना बताया जा रहा है।

Read also: मायावती बोलीं, भाजपा के विकास के दावे खोखले

अब सीएम चन्नी यदि मुआवजे का ऐलान करते हैं तो सिख समाज उनसे नाराज हो जायेगा। और यदि वह मुआवजा नहीं देते हैं तो उनके द्वारा लखीमपुर खीरी हिंसा में मुआवजा दिया जाना यूपी सरकार के खिलाफ सियासत समझा जायेगा। बसपा सुप्रीमों मायातवी के इस दांव की काट निकालना सीएम चन्नी के लिये आसान नहीं है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान भीड़ का कार से कुचलने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related