हिंदू औरतें हमारे हराम का हिस्सा थीं, हमारी दास थींः सपा नेता अदनान

उत्तराखंडहिंदू औरतें हमारे हराम का हिस्सा थीं, हमारी दास थींः सपा नेता...

Date:


हिंदू औरतें हमारे हराम का हिस्सा थीं, हमारी दास थींः सपा नेता अदनान

सपा नेता ने ट्वीट में लिखा, आने दो अखिलेश भैया को सब अंदर हो जायेगा

अंबेडकरनगर। सपा मुखिया अखिलेश यादव अक्सर दूसरी पार्टियों पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते रहते हैं। मगर उन्हीं की पार्टी का युवा नेता ट्वीट कर हिंदुओं को अपनी औकात में रहने की बात कहते हुए नहीं झिझकता। हिंदुओं की औरतों को हराम का हिस्सा बताते हुए सपा नेता अदनान लिखता है, आने दो अखिलेश भैया को सब अंदर हो जायेगा।

ईश्वर अखिलेश यादव को सद्बुद्धि दें…

टांडा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की युवजन सभा का अध्यक्ष अदनान खान के ट्वीटर अकाउंट से हिंदू धर्म और महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट हुई तो हंगामा शुरू हो गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस पोस्ट के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी तो हरकत में आयी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि अदनान का कहना है कि उसकी आईडी हैक कर ली गयी थी। आईटी सेल उसके आईडी की जांच कर रही है।

योगी सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट किया

अदनान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, ‘हिंन्दुओं अपनी औकात में रहो, कल बसखारी में भरत मिलाप में जो चिल्ला चिल्ला के उड़ रहे हो लाउड सपीकर साउंड लगाकर आने दो अखिलेश भैया को सब अंदर हो जायेगा, तब योगि घण्टी बजायेगा। हिन्दू औरतें हमारी हराम का हिस्सा थी हमारी दास थी, जानवरों का पूजने वाला जानवर ही रहेगा
जय समाजवाद
जय अखिलेश यादव जिंदबाद
22 में बाइसिकल
मुलायम जिंदाबाद

भाई कहता है, कम खाया करो, मोटी हो रही होः प्रियंका

सपा नेता अदनान खान के ट्वीट को शेयर करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लिखा कि समाजवादी पार्टी की फैक्ट्री में तैयार होने वाले ऐसे तत्वों को याद रखना चाहिए कि योगी सरकार में यदि नफरत फैलाओगे तो हवालात की हवा के साथ-साथ कोई कड़वी दवा भी खानी पड़ सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related