भाई कहता है, कम खाया करो, मोटी हो रही होः प्रियंका

उत्तर प्रदेशभाई कहता है, कम खाया करो, मोटी हो रही होः प्रियंका

Date:


भाई  कहता है, कम खाया करो, मोटी हो रही होः प्रियंका

प्रियंका गांधी ने खेत में बैठकर खाई जलेबी-परांठा

लखनऊ। प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत करने के लिये बाराबंकी की ओर जा रही प्रियंका गांधी ने खेत में काम करती महिलाओें को देखा तो गाड़ी रूकवा कर उनके बीच जाकर बैठ गयीं। प्रियंका गांधी को अपने बीच देखकर हर्षायीं महिलाओं ने उन्हें जलेबी-परांठा खिलाया तो प्रियंका गांधी ने हंसते हुए कहा, मेरे भाई (राहुल गांधी) ने कहा है, कम खाया करो, मोटी होती जा रही हो। प्रियंका गांधी के इस चुटीले अंदाज पर महिलाएं भी खिलखिला कर हंसने लगी।

जब गोवा के एक चायवाले से मिले पीएम मोदी

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बाराबंकी में हरी झंडी दिखा कर प्रतिज्ञा यात्रा (हम वचन निभाएंगे) की शुरुआत की। इस दौरान बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ। कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार, 20 लाख को सरकारी रोजगार का नारा लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साह से भर दिया।

महिलाओं के सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा ने प्रियंका गांधी और गहलोत सरकार पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत में सात प्रतिज्ञाओं को दोहराया जिनमें विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देना, प्रदेश की छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देना, किसानों का पूरा कर्जा माफ करना, 2500 में गेहूं धान और 400 में गन्ना खरीदारी, बिजली बिल आधा करना, कोरोना काल का बकाया माफ करना, कोरोना की आर्थिक मार से पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये देना और 20 लाख को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराना शामिल है।

एक नवंबर तक चलने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा 12 हजार किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा के जरिये प्रियंका गांधी महिला, दलित और मुस्लिम वोटरों को साधने का प्रयास करेंगी। उत्तर प्रदेश की सत्ता से पिछले 32 सालों की दूरी को इस बार समाप्त करने के लिये प्रियंका गांधी चुनावी अभियान की कमान खुद संभाले हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related