मुंबई मे बारिश की वजह से जन जीवन बिल्कुल अस्त व्यस्त हो गया है एक तरफ जहां भारी बारिश की वजह से चैंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से 20 लोगों की मौत की खबर आ रही है वहीं दूसरी ओर मुंबई के हनुमान नगर से लेकर कांदीवली इलाके में लोगों के घरों तक में पानी भर गया है |
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश अभी भी जारी है। सड़कों पर पानी ही पानी है, जिसकी वजह से मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा भी ठप हो गई है। कई इलाकों में तो पानी घर के भीतर तक घुस गया है।
बारिश की वजह से चैंबूर में एक दीवार ढहने से 17 लोगों को जान गवानी पड़ी है तो वहीं विक्रोली में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। अब तक कुल 16 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। कुछ लोग अभी घायल हैं, जबकि कई लोगों के दबे होने की भी आशंका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है |
PM नरेंद्र मोदी ने हादसों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘मुंबई के चैंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत की खबर सुन दुखी हूं। संकट की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी परिवारों के साथ हैं। मेरी ईश्वर से कामना है कि जो भी लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।’ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मुआवजे का ऐलान भी हो गया है हादसे में मरने वाले के परिवार को 2-2 लाख रुपये व् घायलों को 50-50 रुपये मुआवजा देने का एलान कर दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है |
मुंबई मे लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में अब तक 20 लोगों ने अपनी जान गवां दी है अब तक 16 लोगों को बचाया भी गया है। मरने वालों में से 17 लोग चेंबूर इलाके से व् 3 लोग विक्रोली से हैं । एनडीआरएफ की टीम लगातार मलबा हटाने में लगी हुई है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया, ‘चैंबूर से अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। जबकि दस शव स्थानीय लोगों ने पहले ही बरामद कर लिए थे। चैंबूर और विक्रोली में कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी है।’

