दूसरे राज्यों से UP आने वालें लोगों को अब RTPCR Negetive लाना जरूरी

उत्तर प्रदेशदूसरे राज्यों से UP आने वालें लोगों को अब RTPCR Negetive ...

Date:


दूसरे राज्यों से UP आने वालें लोगों को अब RTPCR Negetive  लाना जरूरी

सम्भावित कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए यूपी सरकार ने तेजी दिखानी शुरु कर दी है। अब कोरोना प्रभावित राज्यों से UP आने वालों के लिए RTPCR रिपोर्ट निगेटिव लाना या फिर वैक्सीन की दोनो डोज लगवाए जाने का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य करने जा रही है ।

CM योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम-9 के साथ बैठक की और प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द इसके विस्तृत दिशा-निर्देश बनाए और जारी करें। साथ ही बस, ट्रेन, हवाई आदि से UP आने वाले लोग Covid पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इसलिए लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग तेजी से की जाए और जांच का विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम अच्छे तरीके से चल रहा है। UP जल्द ही तक चार करोड़ कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा किया जाए।

यूपी के छह और जिल कोरोना की मार से हुए मुक्त
CM ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जैसे- जैसे दिन बीत रहें है कोविड महामारी पर हमारा नियंत्रण और बेहतर होता जा रहा है। हाथरस, चित्रकूट, अलीगढ़, महोबा, कासगंज, श्रावस्ती जिले भी कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। यहां अब Corona का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश मे 34 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सिंगल डिजिट मे है और 33 जिले ऐसे हैं जँहा डबल डिजिट में एक्टिव केस हैं। उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। उत्तर प्रदेश में अब तक 166 ऑक्सीजन प्लांट सुचारु रूप से चालू हो गए हैं |

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related