Meerut : 16 महीनों में 65 हजार लोगों को संक्रमित कर चुका Corona Virus

मेरठ रीजनMeerut : 16 महीनों में 65 हजार लोगों को संक्रमित कर चुका...

Date:


Meerut : 16 महीनों में 65 हजार लोगों को संक्रमित कर चुका Corona Virus

मेरठ में अब तक 17 लाख से ज्यादा सैंपल हुए टेस्ट
दूसरी लहर ने बरपाया कहर

मेरठ। बीते 16 महीनों के कोरोना वायरस ( Corona virus ) जिले के 65 हजार से ज्यादा लोगों पर कहर बरपा चुका है पहले लहर के मुकाबले दूसरी लहर कयामत बनकर लोगों पर टूटी थी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण ( Corona Positive ) का पहला केस 27 मार्च 2020 को सामने आया था उसके बाद से संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी रहा है एक अनुमान के मुताबिक जिले की कुल आबादी का 1.65 प्रतिशत वायरस की चपेट में आया है।

लाखों लोगों की हुई जांच

कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की ट्रेसिंग करने के लिए जिले में अब तक 17 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए जा चुके है इसमें से 65 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले यानी सैंपल जांच के सापेक्ष कुल 3.76 प्रतिशत मरीजों में कोरोना वायरस ( Corona Virus ) संक्रमण मिला। हालांकि राहत भरी बात यह है कि कुल संक्रमित मरीजों में से तकरीबन 98. प्रतिशत रिकवर होकर घर पहुंचे हैं।

केस कम पर हो रही हजारों जांच
जिले में कोरोना संक्रमण ( Corona Virus ) अब लगभग सिमटने लगा है। बीते 15 दिन में करीब 39 मरीज सामने आए हैं। बावजूद इसके हर दिन 5 से 6 हजार सैंपल जांच का सिलसिला जारी है। बीते 15 दिनों में ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से तकरीबन 77 हजार सैम्पलों की जांच की गई है। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन का कहना है की लोगों से बचाव की अपील की जा रही है।कोरोना कम हुआ है लेकिन अभी गया नहीं है।

Meerut : 16 महीनों में 65 हजार लोगों को संक्रमित कर चुका Corona Virus
बीते 15 दिनों में ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से तकरीबन 77 हजार सैम्पलों की जांच की गई है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related