Weather News: इन राज्यों में 48 घंटों के भीतर भारी बारिश अलर्ट, बदला मौसम का मिजाज

नेशनलWeather News: इन राज्यों में 48 घंटों के भीतर भारी बारिश अलर्ट,...

Date:

Weather News: देश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के भीतर देश के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से कई राज्य भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई हैं। कई इलाकों में आईएमडी ने बारिश का येलो और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। असम और हिमाचल में बाढ़ खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। महाराष्ट्र, दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश के कारण जलभराव है। आईएमडी ने आने वाले पांच दिनों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है।

चार दिन बारिश की आशंका

आईएमडी निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिन बारिश की आशंका है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज भारी वर्षा की संभावना है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

डिब्रूगढ़ में बारिश की संभावना

असम के डिब्रूगढ़ जिले में बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक आज डिब्रूगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश के गरज और बौछारें की संभावना है। छत्तीसगढ़ के छह मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, भोपाल, छिंदवाड़ा सहित कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने बताया है कि नरसिंहपुर जिले में ज्यादा बारिश होगी।

हरियाणा में पांच दिन बारिश का येलो अलर्ट

हरियाणा के पंचकूला, चंडीगढ़, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, भवानी, जींद व चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, झज्जर, पलवल, नूंह, रोहतक, फरीदाबाद व सोनीपत में 27 जून को भारी बरसात की संभावना है। इसके बाद अगले चार दिन तक इन जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट रहेगा।

भारी बारिश के साथ तूफान

देश के जिन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किय ागया है। उनमें गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, उप.हिमालयी पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली, ओडिशा , हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश और तूफान के आसार है। दिल्ली के लिए बीते दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। राजधानी में रातभर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 2 जुलाई तक दिल्ली, पश्चिम यूपी, पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...