Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय ने गुजरात में मचाई तबाही, 3 की मौत, 30 से अधिक घायल

नेशनलCyclone Biparjoy: बिपरजॉय ने गुजरात में मचाई तबाही, 3 की मौत, 30...

Date:

Cyclone Biparjoy: अरब सागर उठे चक्रवात ‘बिपरजॉय’ ने गुजरात में भारी तबाही मचाई है। गुजरात के कच्छ में जखाऊ बंदरगाह से चक्रवात बिपरजॉय ने टकराते ही तबाही मचानी शुरू कर दी। चक्रवात बिपरजॉय के कारण कच्छ और सौराष्ट्र के तटीय इलाकों में 120 किमी रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। चक्रवात बिपरजॉय के गुजरात तट से टकराने के बाद तटीय जिलों में कई जगह पेड़ और खंभे गिरने की घटनाएं हुई है। इससे भावनगर में दो लोग और कच्छ में एक की मौत हो गई है। पेड़ गिरने और खंभे गिरने से करीब 30 लोग घायल हुए हैं।

उत्तर पूर्व की ओर चक्रवात बिपरजॉय के बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, खतरनाक चक्रवात तूफान बिपरजॉय देर रात नलिया से 30 किमी की उत्तर में सौराष्ट्र-कच्छ पर केंद्रित था। आज शुक्रवार को चक्रवात बिपरजॉय के उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। चक्रवात बिपरजॉय की थोड़ी धीमी गति हो सकती है। हालांकि, चक्रवात बिपरजॉय शाम तक राजस्थान की तरफ बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक बेहद खतरनाक चक्रवात बिपरजॉय अब खतरनाक रह गया है। चक्रवात अब समुद्र से जमीन की ओर बढ़ा है। यह सौराष्ट्र-कच्छ की तरफ केंद्रित है। चक्रवात की तीव्रता अब 105-115 किमी प्रति घंटा हो जाएगी।

आईएमडी निदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय अब उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। यह जखाऊ बंदरगाह, गुजरात से पाकिस्तान तट से सौराष्ट्र-कच्छ को पार कर रहा है। चक्रवात समुद्र से जमीन की तरफ बढ़ रहा है। गुजरात के आयुक्त आलोक पांडे ने जानकारी दी कि चक्रवात बिपरजॉय के कारण करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इसमें 23 पशुओं की भी मौत हो गई है। हजारों गांवों की बिजली गुल हो गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...