Weather forecast: लू का अलर्ट जारी, तापमान समान्य से 5 डिग्री अधिक

नेशनलWeather forecast: लू का अलर्ट जारी, तापमान समान्य से 5 डिग्री अधिक

Date:

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने गर्मी में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अपने वाले तीन चार दिन में देश के कुछ राज्यों में लू का प्रकोप शुरू होगा। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में आने वाले तीन से चार दिनों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। इस महीने की शुरुआत में मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया था।

उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में लू की आशंका

आईएमडी के अनुसार, इस अवधि के दौरान मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक लू के दिनों की उम्मीद है। गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार (17 अप्रैल), उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शनिवार (15 अप्रैल) तक और बिहार में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं। मध्य और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान वर्तमान में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।

अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक है। आईएमडी ने एक विस्तारित अवधि के पूर्वानुमान में कहा कि 20 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच कुछ दिनों में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

1901 के बाद फरवरी 2023 सबसे गर्म महीना

लू की घोषणा तब की जाती है जब किसी स्टेशन का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री तक पहुंच जाता है। भारत में 1901 के बाद से फरवरी 2023 सबसे गर्म महीना रहा। हालांकि, मार्च में सामान्य से अधिक बारिश ने तापमान को नियंत्रण में रखा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...