Weather Update Today: जून के पहले सप्ताह में टूटा गर्मी का रिकार्ड, तापमान 47 के पार

उत्तर प्रदेशWeather Update Today: जून के पहले सप्ताह में टूटा गर्मी का रिकार्ड,...

Date:

मेरठ। मई में भले ही लोगों को गर्मी से कुछ राहत ​रही हो। लेकिन जून के शुरूआती सप्ताह में ही गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिया है। इस समय एनसीआर के कई जिलों खासकर दिल्ली में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। मेरठ के कुछ स्थानों पर जैसे रेलवे रोड और बागपत रोड पर तापमान 48 डिग्री रिकार्ड किया गया। बढ़ते तापमान को कम करने के लिए निगम की गाड़ियों को सड़कों पर पानी का छिड़काव करना पड़ा। 

मानसून तय समय से पहले देश में पहुंच गया है। लेकिन, अभी लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। मई के दिनों में राहत के बाद देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्से लू की चपेट में हैं। इसके अलावा कई कस्बों और शहरों में तापमान 47 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लू लोगों को परेशान कर रही है। मेरठ और एनसीआर में शनिवार को दूसरे दिन भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए। वहीं तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया। राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में यह 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मेरठ में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकार्ड किया गया। यही नहीं जून में गर्मी का पिछले तीन साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। 

Read also : Heat Wave Update: जून में गर्मी के भीषण प्रकोप को हो जाइए तैयार,तापमान 41 के पार

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के इलाकों में हीटवेव की प्रबल स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज उप्र, हरियाणा,राजस्थान, जम्मू ,हिमाचल के अलावा नई दिल्ली में लू चलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि है झारखंड, विदर्भ, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के जिलों में आगामी 8 जून तक हीटवेव की संभावना है। उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में में भी यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान झारखंड,बिहार,ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज और चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना जताई है। इसके चलते छिटपुट बारिश भी होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर,मेरठ और राजधानी दिल्ली में आज रविवार को आकाश में हलके बादल रहने की संभावना है। जबकि दोपहर में गर्म हवा के कारण कई हिस्सों में लू चलेगी। इसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद अगले चार दिन आकाश साफ रहेगा और तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रहेगा। इससे फिलहाल गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। 10 जून के बाद मौसम में कुछ तब्दीली आ सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related