इन दिनों कोरोना भारत के साथ साथ दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है, वहीं ऐसे में हमें बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता है। दूसरी ओर इसके वैरियंट बदलने के साथ ही इसके लक्षणों में भी काफी बदलाव देखने को मिला है, ऐसे में हमें विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। आईये जानते हैं कोरोना के इन नये लक्षणों के बारें में-
जा रही है सुनने की क्षमता-
कोविड के नये वैरियंट में फ्लू, खसरे समेत कान की अंदरूनी कोशिकाओं पर खासा असर देखा गया है, जिसमें लोंगो की सुनने की क्षमता पर असर पड़ा है। इसके साथ ही इस लक्षण वाले लोंगो में कानों में आवाज गूंजने का अहसास भी होता रहता है, वहीं 560 लोगों पर रिसर्च के अनुसार 3.1 फीसद लोंगो की सुनने की क्षमता पर असर हुआ है।
अधिक बाल झड़ना-
कोविड से पीड़ित 6000 लोंगो पर किये गये रिसर्च में यह बात सामने आयी है, जहाँ 50 फीसद लोंगो ने बताया कि इस संक्रमण के होने के बाद वह इस समस्या से पीड़ित रहें हैं। वहीं यह कोविड का सामान्य लक्षण है जो संक्रमण के बाद या उससे पहले होता है।
त्वचा पर चकत्तो की समस्या-
वहीं कोविड के नये लक्षणों में यह त्वचा पर व्यापक असर डाल रहा है, जहाँ कुछ लोंगो को त्वचा पर दाग या दाने होने का अनुभव होने लगता है। इसके साथ ही इस समस्या में त्वचा में जलन और दाने की समस्या भी होती है, वहीं कुछ दिनों बाद खुद ब खुद गायब भी हो जाते हैं।

