UPMSP: 17 मई से होंगी छूटे छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं, जल्द जारी होगा परिणाम

एजुकेशनUPMSP: 17 मई से होंगी छूटे छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं, जल्द जारी...

Date:

यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिये यह मायुस कर देने वाली खबर है, क्योंकि उनका इंतजार अभी और बढ़ सकता है। बता दें कि अभी तक बोर्ड परीक्षाओं की मूल्याकंन का कार्य समाप्त हो चुका है, लेकिन 1,03,798 स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 अप्रैल से 4 मई तक आयोजित चरणों में छूट गयी थी।

ऐसे में बोर्ड ने इन छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराने का निर्णय फिर से लिया है, जहाँ इन्हें कल यानी 17 मई से आयोजित किया जाना है। वहीं अब कयास लगाए जा रहें है कि जब तक यह परीक्षाएं सम्पन्न नहीं हो जाती है, तब तक रिजल्ट का आना थोड़ा सा मुश्किल है। दूसरी ओर बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य 23 अप्रैल से शुरू होकर 7 मई 2022 तक पूरा कर लिया गया था, जिस तरह से तेजी मूल्याकंन कार्य पूरा हुआ था, यह माना जा रहा था कि मई के अंत इन परीक्षाओं का परिणाम आ जायेगा।

वहीं अब यह प्रायोगिक परीक्षाएं 17 मई से शुरू होकर अगले 4 दिनों तक चलने वाली हैं, इसके बाद इनका मूल्यांकन होगा, जिसके कारण अब यूपी बोर्ड का परिणाम जून में आने की संभावना बन रही है। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल में किया गया था, जहाँ हाईस्कूल की परीक्षा में 27.81 लाख और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 24.11 लाख छात्र सम्मिलित हुये थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...