Health: पैर धोकर सोने के ये हैं फायदे, जानें क्या-

लाइफस्टाइलHealth: पैर धोकर सोने के ये हैं फायदे, जानें क्या-

Date:

कभी कभी लोंगो को शिकायत रहती है कि उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है, इसके साथ ही उन्हें शरीर में पूरे दिन दर्द की शिकायत अलग से रहती है और उबाऊपन लगा रहता है। वहीं अगर आप भी सोने के बाद फ्रेश महसूस नहीं करते हैं तो पैर धोना आपके लिये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। जहाँ आपको थकान, ऊर्जा, नींद आदि जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा, इसके साथ ही पैर धोकर सोने के अन्य भी फायदे हैं, आईये जानते हैं उनके बारें में- 

पैरों की मांसपेशियों को बनाता है आरामदायक- 
हमारे शरीर का पूरा भार हमारे पैर उठाते हैं, ऐसे में यदि आप पैरों में अकड़न या ऐठन जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो रात को सोने से पहले पैरों को अवश्य धोयें। वहीं पैरों को सोने से पहले धोने से इसकी मांसपेशियों को राहत मिलेगी, साथ ही जोड़ो का दर्द भी कम होगा। 

मिलती है भरपूर एनर्जी- 
अगर रात को सोने से पहले अपने पैरों को धोते हैं तो इससे मस्तिष्क को शांति मिलती है, साथ ही आप रिलैक्स महसूस करते हैं। बता दें कि पूरे दिन जब हमारे पैर धरती की सतह पर रहते हैं, तो इससे उन्हें गर्मी का एहसास होता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले पैरों को अवश्य धोयें। 

पैरों की बदबू से मिलता है छुटकारा- 
जब व्यक्ति दिन भर मोजे पहने रहता हैं, तो पैरों से बदबू आना लाज़िमी है। ऐसे में रात में सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह धोकर सोने से इस समस्या से भी छुटकारा मिलता है। वहीं इस क्रिया के करने से एयर फ्लो सुधरता है और पैर फ्रेश भी महसूस करते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...