मेरठ का जीपी ब्‍लॉक, जहां आने से कांपते हैं लोग

ट्रेवलमेरठ का जीपी ब्‍लॉक, जहां आने से कांपते हैं लोग

Date:


मेरठ का जीपी ब्‍लॉक, जहां आने से कांपते हैं लोग

लाइफस्टाइल डेस्क | GP Block Meerut – यूपी के मेरठ का जीपी ब्‍लॉक देश की 10 डरावनी जगहों में से एक है। यहां के भूत-प्रेत के किस्से और कहानियों के कारण लोग इसे भूत बंगला भी कहते है | आपको बता दे पहले जीपी ब्‍लॉक काफी जाना माना इलाका था, लेकिन आज लोग यहां जाने से कांपते हैं | चारों तरफ घना जंगल और बीच में तीन बंगले, जो वीरान है और साथ ही वीरान खंडहरों में जगह-जगह पौधे उगे हुए है, सोचिए कितना डरावना होगा |

मेरठ का जीपी ब्‍लॉक, जहां आने से कांपते हैं लोग

Read also: Haunted Places Uttarakhand: उत्तराखंड की ये जगहे है रोमांचक सफर के लिए परफेक्ट!

जीपी ब्‍लॉक के बारे में आप कई किस्से सुन सकते है, कोई कहता है कि यहां लाल रंग की साड़ी पहने हुए एक औरत घूमते हुए दिखाई देती है। तो, कोई कहता है की बंगले के अंदर धीमी मोमबत्ती की रोशनी में चार लड़कों को बीयर पीते देखा जा चुका है। बस यही कुछ किस्से है, जिनकी वजह से लोगो ने यहां आने से डरते है | 

मेरठ का जीपी ब्‍लॉक, जहां आने से कांपते हैं लोग

ये जगह मेरठ के माल रोड से 650 मीटर अंदर है, जो की आज देश के 10 सबसे ज्यादा डरावने स्थानों में शुमार हो गई है | इंटरनेट पर भी ये भूत बंगले के नाम से प्रसिद्ध है | आपकी जानकारी के लिए बता दे ये बंगला जवाहर लाल मथुरा प्रसाद के नाम से है, जिनका परिवार ब्रिटिश काल में यहां रहते थे | बाद में 1890 में इस  खाली बंगले को ब्रिटिश अफसरों को किराए पर ब्रिगेड कमांड आफिस के रूप में दे दिया गया था  | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related