यूपी चुनावी दंगल 2022 – आगामी विधान सभा चुनावों की दशा और दिशा दोनों बेशक आधी आबादी तय करेगी। लेकिन प्रत्याशी बनाएं जाने के नाम पर राजनैतिक दलों के भीतर आज भी नारी शक्ति उपेक्षा की शिकार है। सियासत के दांवपेंचों में महिलाओं का दख़ल सिर्फ़ वोट बैंक तक ही सीमित रह गया है। यूपी के मेरठ समेत सभी जिलों की लगभग यही स्थिति है। आज़ादी के कई साल बाद भी राजनीति में पुरुषों का वर्चस्व महिलाओं के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पा रहा है। राजनैतिक दल जीत की गाथा लिखने के लिए धर्म, जातीय समीकरणों के साथ युवाओं को रिझाने के भी हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन इन दलों में महिलाओं के मुद्दे और उनके प्रतिनिधित्व की बातें शून्य हैं।
Read also: विधानसभा चुनावों के लिए टिकटों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस सीईसी की बैठक
मेरठ में 80 में से मात्र 5 महिला प्रत्याशी
मेरठ जिले की बात करें तो यहां 80 प्रत्याशियों की सूची 7 विधानसभा सीटों से जारी हुई है। इन प्रत्याशियों में मात्र 5 महिला प्रत्याशियों को ही जगह मिली है। सिवाल ख़ास विधान सभा के दलीय-निर्दलीय 12 प्रत्याशियों में एक भी दल ने महिलाओं पर भरोसा नहीं जताया। सरधना विधान सभा में भी कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। लेकिन यहां पर भी महिलाओं के हिस्से एक भी सीट नहीं आयी है। हस्तिनापुर सीट पर 8 प्रत्याशियों में से राजनैतिक दलों में सिर्फ़ कांग्रेस ने एक महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है। जबकि अन्य दलों ने नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व से पूरी तरह से इनकार कर दिया। इसी सीट से एक महिला ने निर्दलीय दावेदारी की है। किठौर विधान सभा क्षेत्र में भी 13 प्रत्याशियों में सिर्फ़ कॉंग्रेस ने ही महिला दावेदार मैदान में उतारा है। जबकि कैंट विधान सभा में भी 13 प्रत्याशियों में से मात्र सपा-रालोद गठबंधन से रालोद ने महिला प्रत्याशी को सीट दी है। मेरठ शहर विधान सभा के 12 प्रत्याशियों में और मेरठ दक्षिण विधान सभा के 11 प्रत्याशियों में एक भी महिला उम्मीदवार रणक्षेत्र में नहीं है।
Read also: शीतकालीन सत्र के बाद कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों पर अपना ध्यान केंद्रित किया
महिला वोटर तय करेंगी भविष्य
राजनीति में महिलाओं की टिकट में भागेदारी भले ही 5 से 7 फ़ीसदी हो लेकिन महिला वोटर्स ही चुनाव में इन दलों का भविष्य तय करने वाली हैं। 2017 के मुकाबले 2022 के चुनावों में महिला वोटर्स की संख्या जिले में कई गुना बढ़ गयी है। मेरठ कैंट में पुरुष 2 लाख 29 हजार 537 हैं । महिलाओं की आबादी 1 लाख 97 हजार 636 है। कुल 4 लाख 27 हजार 173 वोटर्स हैं। मेरठ शहर में 1 लाख 69 हजार 259 पुरूष और 1 लाख 43 हजार 445 महिला वोटर्स हैं। मेरठ दक्षिण में 2 लाख 57 हजार 975 पुरुष जबकि 2 लाख 16 हजार 515 महिला वोटर्स हैं। सिवालखास में 1 लाख 85 हजार 286 के मुक़ाबले 1 लाख 51 हजार 702 महिलाएं ही वोटर्स हैं। सरधना में पुरुष 1 लाख 93 हजार 875 जबकि 1लाख 63 हजार 104 महिलाएं हैं। हस्तिनापुर में 1 लाख 87 हजार 884 पुरुष और 1 लाख 54 हजार 407 महिलाएं वोटर्स हैं। किठौर में 1 लाख 98 पुरुष 117 और 1 लाख 64 हजार 662 महिलाएं इस बार वोट करेंगी।

