मेरठ। अपने पति पर उत्पीड़न व जानलेवा हमला करानें का आरोप लगाने वाली हरियाणवी माॅडल शिल्पी उर्फ माही चौधरी मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर माही द्वारा छत पर खड़े होकर हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है।
बताते चलें कि नौचंदी थाना क्षेत्रा के शास्त्रीनगर जी ब्लॉक निवासी माही चौधरी के मुताबिक वह हरियाणवी फिल्मों में एक्टिंग और मॉडलिंग करती है। गौरतलब है कि शुक्रवार को शास्त्रीनगर के जे ब्लाक में रहने वाली हरियाणवी माॅडल शिल्पी उर्फ माही ने मनीष कसाना नाम के युवक को अपना पति बताते हुए उसपर उत्पीड़न व जानलेवा हमला करानें का आरोप लगाया था।इसके बाद पुलिस ने मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और शिल्पी का मैडिकल चैकअप कराते हुए आगे की कार्रवाई करनी शुरू कर दी थी।
अब शिल्पी का एक और वीडियों वायरल हुआ है जिसमें वह एक घर की छत पर खड़ी होकर रिवाल्वर से फाईरिंग कर रही है, फाईरिंग के दौरान वह वीडियों शूट करनें वाले से यह भी पूछ रही है कि वह कैसी लग रही है। इसके बाद उसने तीन तक गिनती पूरी होते ही फाईरिंग कर दी। हालांकि यह वीडियों कहां का है यह तो अभी जांच का विषय है लेकिन इस वीडियों ने एक बार फिर से उसे कटघरें में खड़ा कर दिया है।एक दिन पहले तो माही ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उस पर उसके पति ने जानलेवा हमला कराया है ।और सुबह होते ही माही ने अपनी फायरिंग वाली वीडियो वायरल कर दी। यह वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस माही के खिलाप भी कार्रवाई की बात कह रही है।

