खुलते ही पुलिस ने बंद कराया भगत सिंह मार्केट, व्यापारियों में रोष

मेरठ रीजनखुलते ही पुलिस ने बंद कराया भगत सिंह मार्केट, व्यापारियों में रोष

Date:


खुलते ही पुलिस ने बंद कराया भगत सिंह मार्केट, व्यापारियों में रोष

मेरठ। दोबारा से हॉटस्पॉट घोषित किए गए भगत सिंह मार्केट को बंद कराने को लेकर व्यापारियों ने विरोध् शुरू कर दिया है। हंगामे के बाद इंस्पेक्टर कोतवाली ने तीन दिन बाद बाजार खुलवाने का आश्वासन दिया है।

भगत सिंह मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष अकरम गाजी ने बताया कि शुक्रवार को मार्केट के निकट स्थित पीर वाली गली में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई जिसके बाद शनिवार की सुबह क्षेत्रा को हॉटस्पॉट में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान पफोर्स लेकर मार्केट बंद कराने पहुंचें इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा की व्यापारियों से तीखी नोंकझोंक हुई। मौके पर पहुंचें क्षेत्राय व्यापार संघ अध्यक्ष अकरम गाजी ने पीर वाली गली को छोड़कर अन्य मार्केट खोले जाने का अनुरोध् किया।

अकरम गाजी ने बताया कि इंस्पेक्टर कोतवाली ने फिलहाल तीन दिन मार्केट बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अधिकारीयों से वार्ता कर मार्केट खुलवाए जाने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद एक बार फिर भगत सिंह मार्केट की दुकाने बंद कर दी गई हैं। क्षेत्राय व्यापार संघ अध्यक्ष का कहना है कि तीन महीने लॉकडाउन के चलते पहले ही क्षेत्रा के व्यापारी बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में बार-बार मार्केट बंद करने से व्यापार बिल्कुल चौपट हो जाएगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...