Haridwar Panchayat Election: नाम वापसी के बाद 44 सीटों के लिए 461 प्रत्याशी मैदान में, आज बांटे जाएंगे चुनाव चिन्ह

उत्तराखंडHaridwar Panchayat Election: नाम वापसी के बाद 44 सीटों के लिए 461...

Date:

हरिद्वार। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के नाम वापसी के दिन 44 सीटों के लिए 461 प्रत्याशी मैदान रह गए हैं। आज उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए छह से आठ सितंबर तक देवपुरा चैक स्थित जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया हुई थी। जिसमें जिला पंचायत सदस्य की 44 सीटों के लिए 585 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया था। जिसमें नौ से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सुभाष वर्मा सहित नौ के नामांकनपत्र रद्द कर दिए गए। गत सोमवार को नामांकन वापसी के दिन 115 दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए थे। 26 सितंबर को मतदान और 28 सितंबर को मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 

रुड़की ब्लॉक में 618 सीटों के लिए 1388 प्रत्याशियों के बीच होगा घमासान:-

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की नाम वापसी प्रक्रिया में दावेदारों की स्थिति अब स्पष्ट हो गई। रुड़की ब्लॉक में अंतिम दिन 207 दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। 101 दावेदार पहले मैदान से बाहर चुके हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और बीडीसी के 618 पदों पर 1388 दावेदार मैदान में रह गए हैं।  चुनाव के दूसरे चरण की प्रक्रिया ने 101 दावेदारों को मैदान से बाहर कर दिया। इनके नामांकन गलतियों के चलते निरस्त कर दिए गए थे। वहीं तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया में 207 दावेदार लड़ने से पहले खुद मैदान से बाहर चले गए। सोमवार को नाम वापसी के दिन इन्होंने नामांकन वापस ले लिया। इसमें 61 ग्राम पंचायत सदस्य, 126 प्रधान और 30 बीडीसी के दावेदार शामिल थे। अब कुल 618 पदों पर 1388 दावेदार मैदान में रह गए हैं। इसमें पंचायत सदस्य के 533 पदों पर 793 दावेदार, प्रधान के 45 पदों पर 291 दावेदार और बीडीसी के 40 पर 304 दावेदार चुनाव लड़ेंगे। नाम वापसी के बाद अंतिम लिस्ट से गांव का माहौल बदल गया है। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने बताया कि नाम वापसी के बाद जो प्रत्याशी अंत में रह हैं। उन्हें आज चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related