Haridwar News : उत्तराखंड की पावन भूमि की महिला अनंत,हरिद्वार में भगवान विष्णु और शंकर की प्राप्ति: राष्ट्रपति

फीचर्डHaridwar News : उत्तराखंड की पावन भूमि की महिला अनंत,हरिद्वार में भगवान...

Date:


Haridwar News : उत्तराखंड की पावन भूमि की महिला अनंत,हरिद्वार में भगवान विष्णु और शंकर की प्राप्ति: राष्ट्रपति

हरिद्वार। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द (President Ram Nath Kovind) आज रविवार को हरिद्वार स्थित दिव्य सेवा प्रेम मिशन के रजत जयंती समारोह में उपस्थित हुए। राष्‍ट्रपति ने कहा कि वे इस मिशन से पिछले 25 साल से जुड़े हुए हैं। आज उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई। उन्होंने कहा कि कभी कल्पना नहीं की थी कि आशीष में सेवा संकल्पना की जो भावना है। वह ऐसे साकार होगी। राष्ट्रपति ने कहा आशीष गौतम ने 25 साल पहले प्रयागराज से हरिद्वार आकर इसकी नींव रखी। यह एक कठिन काम था।

Read also: दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगे राष्ट्रपति, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

इसे स्थापित कर आशीष ने सेवा की मिसाल कायम की। राष्ट्रपति ने कहा कि यहां आकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। सेवा का बीज रोपण करने में उनकी जो भूमिका थी वह आज एक वट वृक्ष के रूप में समाज के सामने है। राष्ट्रपति ने कहा कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद उनकी पहली यात्रा हरिद्वार की रही। इसके बाद जब वो राष्ट्रपति बने तो उत्तराखंड आगमन पर सबसे पहले हरिद्वार आए और मिशन की धरती को नमन किया।

Read also: युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं को पूरी करने में सहायक सिद्ध होगी नयी शिक्षा नीति- राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पावन भूमि की महिमा अनंत रही है। यहां पर प्राचीन काल से धर्म और अध्यात्म के लिए लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि इस हरिद्वार में तो भगवान विष्णु और शंकर दोनों की प्राप्ति होती है। पतित पावनी गंगा इसकी गवाह और साक्षी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related