Gujarat Chunavi Dangal : क्यों अमित शाह को जनरल डायर कहने वाले हार्दिक उनके सामने झुकें:- कांग्रेस अध्यक्ष

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal : क्यों अमित शाह को जनरल डायर कहने वाले...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal : गुजरात मे जहां इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है वही गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और कांग्रेस का पाटीदार वोटबैंक थामे हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस छोड़ने के बाद हार्दिक ने आक्रमक रुख अपनाया और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और कहा की पार्टी ने उनके तीन साल बर्बाद कर दिए हैं। वही अब कांग्रेस ने हार्दिक पर पलटवार किया है। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने हार्दिक पर अपने शब्दभेदी बाण छोड़ते हुए कहा उनपर देशद्रोह का मामला दर्ज है उन्हें जेल जाने का डर सता रहा है जिसके चलते वह ऐसी नीतियों का उपयोग कर रहे हैं और भाजपा में शामिल होने के लिए इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।

Also Read : Uttarakhand News : उत्तराखंड में APP का मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने दिया इस्तीफा

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा हार्दिक भली भांति जानते हैं कि जब वह भाजपा में शामिल होंगे तो उनके ऊपर लगे देशद्रोह के मामले को दबा दिया जाएगा और वह देशभक्त कहे जाने लगेगें। हमने कभी यह उम्मीद नहीं की थी हार्दिक पार्टी के साथ ग़द्दारी करेंगे। उनकी भाजपा नेताओं के साथ नजदीकियां थी लेकिन हमने उन्हें कभी शक की नजर से नहीं देखा। हम यह कभी नहीं सोच पाए की अमित शाह के लिए जनरल डायर जैसे शब्दों का उपयोग करने वाले हार्दिक इतना झुक जायेगे। लेकिन उनके इस्तीफे ने उनका बदला हुआ स्वरूप साबित कर दिया है।

Also read: Delhi का पहला स्कूल जो Drop-Out छात्राओं को कर रहा है शिक्षित

जानकारी के लिए बता दें हार्दिक पटेल ने कांग्रेस के एक एक नेता पर हमला बोला था और राहुल को इंगित करते हुए कहा था कि हाई कमान को वास्तविक मुद्दों से कोई मतलब नहीं है वह सिर्फ केंद्र का विरोध अडानी अम्बानी के नाम पर करना जानते हैं। उन्हें नहीं पता की आम जनता की क्या अभिलाषा है और वह विकास के तौर पर क्या चाहते हैं। इतना ही नहीं हार्दिक ने भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा था अभी मैं किसी दल का हिस्सा नहीं हूं मैं न अभी भाजपा की ओर झुकाव रखता हूँ न आप की ओर लेकिन जल्द ही गुजरात की राजनीति में बड़ा ब्लास्ट होगा जिसकी कल्पना कांग्रेस ने नहीं की होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...