Gujarat Chunavi Dangal : हाँथ से गए हार्दिक के बाद अब कौन भेदेगा कांग्रेस के लिए पाटीदार समाज का लक्ष्य

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal : हाँथ से गए हार्दिक के बाद अब कौन...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal : कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने जब से पार्टी से इस्तीफा दिया है गुजरात के सियासी रण में हलचल मची हुई है। कांग्रेस को हार्दिक में एक ओर जुबानी जंग जारी है जहां हार्दिक लगातार कांग्रेस की नीतियों को जनमत विरोधी बता रहे हैं वही कांग्रेस उनके इन कटाक्ष को उनका डर बता रही है और कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा जेल जाने के डर से हार्दिक ऐसा कर रहे हैं। वही अब इस बीच बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि हार्दिक पटेल के जाने के बाद कांग्रेस की नजर अब पटेल सामाज पर है और कांग्रेस हार्दिक का तोड़ ढूंढ रही है।

Also read: हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को ट्विटर बायो से हटाया, राजनीतिक बदलाव की बात को हवा दी

वही अगर हम विकल्प के तौर पर बात करें तो कांग्रेस नरेश पटेल को हार्दिक की जगह पार्टी में लाने की फिराक में है। जिसकी पुष्टि तब हुई जब कल कांग्रेस के सभी बड़े नेता राजकोट पहुंच गए और वहाँ उन्होंने नरेश पटेल के फॉर्म हाउस पर उनसे मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरेश पटेल से मुलाकात कांग्रेस नेताओं में रघु शर्मा, जगदीश ठाकोर, हार्दिक पटेल के पूर्व साथी ललीत कगथरा, परेश धानानी ने की थी। खबर है की पार्टी के नेताओ और नरेश पटेल के मध्य हुई यह मीटिंग काफी अच्छी रही है वही नरेश पटेल जल्द कांग्रेस में पटेल समुदाय की जिम्मेदारी संभालते दिख सकते हैं।

वही अगर हम हार्दिक की बात करें तो उन्होंने कहा है नरेश पटेल को पार्टी में शामिल करने के संदर्भ में कांग्रेस टालमटोल कर रही है। वही कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकरे ने कहा है की राष्ट्रीय कांग्रेस के समझदार नेताओ के परामर्श के आधार पर पार्टी में नरेश पटेल को शामिल किया जाएगा। 

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal: जिन्हें गुजरात और गुजरातियों से नफरत वह जनता के लिए बेहतर विकल्प नहीं:- हार्दिक पटेल

गुजरात की राजनीति में पाटीदार का बटन:-

गुजरात की राजनीति में पाटीदार वोट बैंक अहम भूमिका निभाता है यह समाज जिसकी तरफ अपना झुकाव दिखाता है यहां सरकार उसी की बनती है। इस बार गुजरात मे कांग्रेस, आप और भाजपा सभी की नजर पाटीदार समाज पर टिकी हुई है अब अगर पाटीदार समाज कांग्रेस से रुष्ट हुआ तो चुनाव में कांग्रेस की राह मुश्किल हो जाएगी। जानकारी के लिए बता दे पाटीदार आंदोलन की वजह से कांग्रेस ने सौराष्ट्र में 55% सीटें यानी 30 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी ने 33% सीटें यानी 23 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार कांग्रेस की राह मुश्किल है क्योंकि पार्टी के पाटीदार समाज के नेता हार्दिक ने हाँथ को अलविदा कह दिया है। वही अब कांग्रेस नरेश पटेल के जरिए इस समाज का वोट बैंक हासिल करना चाहती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...