चिलचिलाती हुई गर्मी और बढ़ते तापमान ने इन दिनों सभी को परेशान कर रखा हुआ है, इसके साथ ही गर्मी से बचने के लिये सबसे उपयुक्त एयर कंडीशनिंग यानी एसी को माना गया है। इसके साथ ही अगर आप एसी में अधिक देर तक रहते हैं तो आपके स्वास्थ्य के लिये नुकसानदायक हो सकता है, साथ ही शरीर में यह कई प्रकार के दुष्प्रभाव भी पैदा करता है। आईये जानते हैं अधिक देर तक एसी में रहने के कारण होने वाली समस्याओं के बारें में-
हो सकती है आँखों में समस्या-
एसी में अधिक देर तक रहने से आँखों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आँखों में चुभन, जलन, लालिमा और दर्द की समस्या आम है। दूसरी तरफ आपको अगर ड्राई आइज की समस्या है तो आपको एसी ज्यादा देर बैठने से बचना चाहिये, क्योंकि इससे समस्या बढ़ सकती है।
त्वचा में पड़ता है प्रभाव-
वहीं एसी में ज्यादा देर रहने से ड्राई स्किन या त्वचा में खुजली की समस्या बढ़ जाती है, इसके साथ ही एसी से निकलने के बाद धूप के सीधे संपर्क में आने से त्वचा में खुजली आदि की समस्या भी हो सकती है।
हो सकता है निर्जलीकरण-
एसी कमरे में निर्जलता होने के चांस ज्यादा रहते हैं, क्योंकि एसी कमरे की नमी को सोख लेता है। वहीं इसके कारण आपको पानी की कमी महसूस हो सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन भी हो सकता है।

