बैंकों और बीमा कंपनियों में भी 22 जनवरी को रहेगी आधे दिन की छुट्टी

फीचर्डबैंकों और बीमा कंपनियों में भी 22 जनवरी को रहेगी आधे दिन...

Date:

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण हर कोई देख सके, इसके लिए अब सरकार भी पूरी कोशिश में जुट गई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है, वहीं केंद्रीय कर्मचारियों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह टीवी पर देखने के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी दी गयी है और अब सरकारी बैंकों और बीमा कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों इस दिन के लिए आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का आनंद उठा सकें.

गुरुवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों को लेकर एक आदेश जारी किया. केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में विभाग ने कहा कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा। गुरुवार को वित्त मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन में कहा गया कि डीओपीटी के आदेश में भी ऐसा किया जाएगा। पब्लिक सेक्टर के वित्तीय संस्थानों और आरआरबी पर लागू करें ताकि सभी कर्मचारी राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बन सकें। राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नई मूर्ति पहुँच चुकी है, कल उसकी पहली तस्वीर सामने आयी है, प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को होगा.

केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की भी घोषणा की है. केंद्र ने कहा है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े समारोहों में भाग लेने की काफी मांग थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. इस दिन केंद्र सरकार के प्रतिष्ठान आधे दिन के लिए बंद रखने की घोषणा की गई है. इसके अलावा 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी. देश के कई अन्य बीजेपी शासित राज्यों में भी ऐसी छुट्टियों की घोषणा की गई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...