Gujarat Titans IPL 2022 Champion : गुजरात ने किया कारनामा, पहली ही कोशिश में बना चैम्पियन

स्पोर्ट्सGujarat Titans IPL 2022 Champion : गुजरात ने किया कारनामा, पहली ही...

Date:

आईपीएल का फाइनल और ऐसा नीरस मैच, मोटेरा मैदान पर बैठे दर्शकों को यकीन नहीं हो रहा था, एक हाई स्कोरिंग मैच की सभी उम्मीद कर रहे थे. बहरहाल  घरेलु मैदान पर गुजरात की टीम ने वह कारनामा कर दिखाया जो इससे पहले 2008 में राजस्थान की टीम ने कर दिखाया था, अपने पहले ही प्रयास में आईपीएल की ट्रॉफी जीतने का. राजस्थान के 131 रनों के छोटे से लक्ष्य को शुरू में थोड़ा सा लड़खड़ाने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने आसानी से पूरा कर लिया। गुजरता की टीम ने जीत के लक्ष्य को सिर्फ तीन विकेट खोकर 18.1 ओवरों में हासिल कर लिया। इसके साथ ही पहले प्रयास में चैम्पियन बनने वाली दूसरी टीम भी बन गयी. गुजरात की टीम ने ट्रॉफी उठाने के साथ ही 20 करोड़ रूपये की इनामी रकम भी हासिल की.

शुरुआत गुजरात की भी खराब हुई, रिधिमान साहा और मैथयू वेड सस्ते में आउट हुए तो शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या ने खेल को थोड़ा स्लो कर दिया। उन्हें मालूम था कि स्कोर ज़्यादा नहीं है. थोड़ा जमने के बाद हार्दिक ने अपने हाथ खोले, मगर 30 गेंदों पर 34 रन बनाकर चहल का शिकार बन गए. हार्दिक के जाने के बाद शुभमन एक छोर संभाले रहे और नए बल्लेबाज़ डेविड मिलर ने हार्दिक की तरह रन रेट को बढ़ने नहीं दिया। शुभमन ने ओबेद मकोय की गेंद पर छक्का लगाकर विनिंग स्ट्रोक लगाया। शुभमन ने नाबाद 45 और मिलर ने 32 रनों की नाबाद पारी खेली।  

इससे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 विकेट पर सिर्फ 130 रन ही बना सकी. गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने सर 17 रनों पर तीन विकेट झटककर राजस्थान को बड़ा झटका दिया जिससे टीम उबर न सकी. यषस्वी जैसवाल और जोस बटलर ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी, मगर जायसवाल के आउट होने के बाद राजस्थान की गाडी पटरी से उतर गयी. 

Also Read : IPL 15th Edition Final Tomorrow: क्या गुजरात दोहराएगी राजस्थान का इतिहास?

कप्तान संजू सैमसन सस्ते में आउट हुए और सिर्फ 14 रन ही बना सके, पडीक्कल भी आये और गए, इन झटकों का बोझ बटलर पर पड़ा तो वह भी 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, वैसे भी वह आज पुराने रंग में नहीं दिख रहे थे. यह अक्सर ऐसा होता है कि आपका सबसे भरोसेमंद खिलाडी आपको ऐन मौके पर धोखा दे देता है. बहरहाल बटलर के बाद राजस्थान की टीम को और बिखरने में ज़्यादा देर नहीं लगी सिर्फ रेयान पराग ही 15 रन बना सके. गुजरात के लिए सभी गेंदबाज़ों ने किफायती गेंदबाज़ी की, विशेषकर कप्तान हार्दिक पांड्या ने, साई किशोर ने भी दो विकेट चटकाए। राजस्थान की टीम खिताब भले ही जीत नहीं पाई मगर ऑरेंज (जोस बटलर) और पर्पल कैप (युवी चहल)  उसके ही खिलाडियों को मिली, साथी 13 करोड़ रूपये की इनामी रकम भी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related