Bahraich Road Accident: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में छह की मौत,12 गंभीर

उत्तर प्रदेशBahraich Road Accident: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में छह की...

Date:

बहराइच। प्रदेश के जनपद बहराइच में आज रविवार सुबह एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना जनपद के नैनिहा के पास हुई। जहां पर एक मिनी बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हुई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही बस में सवार लोगों के शव बाहर सड़क पर निकलकर गिर गए। हादसे में मौके पर ही छह यात्रियों की जान चली गई और 12 घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

Read also: UP Encounter: 24 घंटे के भीतर लगातार तीसरी मुठभेड़, एटीएम चोर के पैर में लगी गोली

थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर हादसा कैसे हआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ही वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी और इसी रफ्तार में दोनों की आमने सामने भिड़ंत हुई। जिसके बाद हादसा हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर चींख पुकार मच गई। 
इस दर्दनाक हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को इलाज के लिए सभी जरूरी सुविधाए उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...