Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात में राहुल ने खोला वादों का पिटारा

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: गुजरात में राहुल ने खोला वादों का पिटारा

Date:

राहुल गाँधी के आज के गुजरात के दौरे के बाद कांग्रेस पार्टी एक्शन में नज़र आएगी। राहुल आज गुजरात में थे और बड़े मूड में थे, उन्होंने वहां आज घोषणाओं की भरमार कर एकसाथ भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों को करारा जवाब दिया है. राहुल गाँधी के आज के अंदाज़ से यह साफ़ हो गया कि कांग्रेस इसबार भाजपा को उसी के अंदाज़ में घेरने के लिए कमर कस चुकी है. दिल्ली के रामलीला मैदान में कल हुई रैली के बाद गुजरात में आज की रैली भी बड़ी कामयाब रही.  

राहुल ने गुजरात में आज जो दस घोषणाएं कीं उनमें किसानों का 3 लाख रुपये तक का कर्ज माफ़ी. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये की जगह 500 रुपये करने का वादा. बेरोज़गारों को 10 लाख नई नौकरियां निकालकर बेरोज़गारो दूर करने का वादा। सत्ता में आने पर अंग्रेजी मीडियम के 3,000 स्कूलों का निर्माण और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा. किसानों को मुफ्त बिजली के साथ आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात. नौकरियों में 50 प्रतिशत महिलाओं के रिज़र्वेशन की बात. कोरोना महामारी के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का वादा किया। 

Read also: Amit Shah बोले, उद्धव को सबक सिखाना ज़रूरी था

राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि गुजरात ड्रग्स का हब बन गया है, सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से ही निकल रहे हैं लेकिन बीजेपी सरकार कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है, इसकी क्या वजह है? राहुल गांधी ने कहा कि पटेल की प्रतिमा का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह सरकार उन लोगों के खिलाफ काम कर रही है जिनके लिए पटेल जिये और मरे. कांग्रेस ने वैसे तो दूसरे राज्यों में भी इससे पहले चुनाव के दौरान काफी घोषणाएं की थी लेकिन कोई अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी लेकिन गुजरात का मामला अलग है क्योंकि गुजरात में उसका काडर अभी मौजूद है. गुजरात में कांग्रेस के सबसे प्रभावी नेता का ये कदम अगर थोड़ा भी काम कर गया तो सियासी समीकरण बदल भी सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related