बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के प्रधानमंत्री मोदी पर हमले जारी हैं. बिलकीस के बलात्कारियों को गुजरात सरकार द्वारा माफ़ी मिलने को राहुल गाँधी ने कहा, प्रधानमंत्री जी ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी होती है. राहुल गाँधी ने बिलकीस बानो के अलावा कठुआ और हाथरस की घटनाओं का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि हर जगह बलात्कारियों के समर्थन में भाजपा कड़ी नज़र आती है. राहुल ने कहा कि बलात्कारियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भारतीय जनता पार्टी की ओछी मानसिकता को दर्शाता है
बता दें कि गुजरात दंगों के दौरान बिलबिस बानो का सामूहिक बलात्कार हुआ था, मामले में 11 दोषी उम्र कैद की सजा काट रहे थे लेकिन 15 अगस्त के दिन इस मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सभी 11 दोषियों को गुजरात सरकार ने माफी दे दी. बिलकिस बनो के यह सभी बलात्कारी रिहा भी हो गए हैं. गुजरात सरकार के इसी फैसले को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा पर काफी हमलावर है. हालाँकि सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी इस मामले में चुप्पी साढ़े हुए हैं.
राहुल गाँधी ने बिलकीस बाणों केस में एक दिन पहले कहा था कि 5 महीने की गर्भवती महिला से गैंग रेप और उनकी मासूम बच्ची की हत्या करने वालों को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के दौरान रिहा किया गया. राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी की कथनी करने में फर्क बताते हुए सवाल किया था कि नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? वहीँ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने भी बिलकिस बानो का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि मोदी जी देश की महिलाएं जानना चाहती हैं कि स्त्री का सम्मान क्या केवल भाषणों के लिए ही है. बता दें कि प्रधान मंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से नारी सम्मान की बातें कहीं थी.

